• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़े हनुमान की प्रतिमा पर प्रशासन का यू-टर्न, SDM बोले- हटाने की कोई कोशिश नहीं हुई

Writer D by Writer D
10/09/2026
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Khade Hanuman ji

Khade Hanuman ji

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उज्जैन: सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर उज्जैन के करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का मामला चर्चा में है। मंदिर की चाहरदीवारी और भवन का कुछ हिस्सा हटाए जाने के बाद प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश किए जाने के दावे सामने आए। हालांकि, जिला प्रशासन ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रतिमा को हटाने या विस्थापित करने का अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया है।

कंठाल चौराहे से छत्री चौक यानी बड़ा सराफा मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी के तहत मंदिर का भवन सड़क की जद में आया था। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने चाहरदीवारी और भवन के हिस्से को हटाया, लेकिन मंदिर में विराजमान खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

स्थानीय स्तर पर दावा किया गया कि प्रतिमा को तीन दिनों तक दूसरी जगह ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं हिली। इसी के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसे हनुमान जी का चमत्कार बताया जाने लगा और मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ बढ़ गई। प्रशासन ने हालांकि प्रतिमा हटाने के प्रयास की बात से इनकार किया है।

मामले को लेकर संत समाज भी मंदिर पहुंचा। महंत राघवेंद्र दास महाराज और महानिर्मोही अखाड़े के गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज समेत संतों ने प्रतिमा को यथास्थान रखने की अपील की। संतों का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन इसका समाधान बातचीत और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए निकाला जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कथित तौर पर प्रतिमा हटाने की योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक महेश परमार, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी समेत कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और रामधुन व हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस बीच प्रतिमा की प्राचीनता को लेकर पुरातत्व विभाग की जांच की बात भी सामने आई है। शुरुआती स्तर पर इसके करीब 1000 साल पुराने होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी वास्तविक उम्र और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

अब प्रशासन के सामने चुनौती सड़क चौड़ीकरण और सिंहस्थ की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने की है। फिलहाल प्रतिमा को टेंट लगाकर सुरक्षित रखा गया है और मामले में आगे के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Tags: khade hanuman jiujjain
Previous Post

मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद बसपा से आउट

Next Post

CM योगी से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati expels Akash Anand from BSP
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद बसपा से आउट

10/09/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

09/09/2026
R Rajesh
Main Slider

विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

09/09/2026
Next Post
Mohsin Raza met CM Yogi

CM योगी से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता उप्र के लिए अवसर: सीएम योगी

08/02/2026
chidiyaghar

दुनिया का वो अनोखा चिड़ियाघर, जहां खुलेआम घूमते हैं जानवर

12/09/2021
UN National Security Council

UN राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग में भिड़ गए दो देश, जानें पूरा मामला

17/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version