• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है : नीतीश

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार nitish kumar

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।

श्री कुमार ने बुधवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, “लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकलें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है। उल्लेखनीय है कि बिहार में प्रथम चरण में विधानसभा की 71 सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।\

बिहार चुनाव 2020 : राहुल ने ट्वीट कर कर डाली की यह अपील, कहा – आज बदलेगा बिहार

राज्य निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि सुबह नौ बजे तक भागलपुर जिले में 3.20 प्रतिशत, बांका में 9.70 प्रतिशत, मुंगेर में 4.47 प्रतिशत, लखीसराय में 6.75 प्रतिशत, शेखपुरा में 5.82 प्रतिशत, पटना में 5.51 प्रतिशत, भोजपुर में 5.83 प्रतिशत, बक्सर में 5.97 प्रतिशत, कैमूर में 3.80 प्रतिशत, रोहतास में 6.52 प्रतिशत, अरवल में 5.10 प्रतिशत, जहानाबाद में 6.33 प्रतिशत, औरंगाबाद में 11.47 प्रतिशत, गया में 7.01 प्रतिशत, नवादा में 7.67 प्रतिशत और जमुई जिले में 6.32 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

मतदान शुरू होने के बाद से बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। मतदाता कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए मास्क पहने दिखे। हालांकि कई मतदान केंद्रों पर मतदाता बिना मास्क के भी देखे गए। हालांकि मतदान केंद्र पर मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाया जा रहा है। लखीसराय में एक बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब होने के कारण केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं, गया टाउन के पांच बार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार साइकिल से वोट देने के लिए पहुंचे।

औरंगाबाद जिले में आज मतदान शुरू होने से पहले ढिबरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद किये। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि बरांडा गांव के निकट एक पुल के पास से नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बम को पुलिस ने बरामद किया। उन्होंने बताया कि दोनों बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते की सहायता से निष्क्रिय कर दिया गया है। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच मतदान का काम चल रहा है।

वहीं, भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहियां गांव के मतदान केंद्र संख्या 286, मुंगेर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 231 और नौवागढ़ी महादेवपुर सरकारी बंगले पर ईवीएम खराब होने से फिलहाल मतदान बाधित है। नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के फुलमा गांव के मतदान केंद्र संख्या 258 पर भाजपा के पोलिंग एजेंट कृष्ण प्रसाद सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्हें अचानक सीने दर्द हुआ। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस बीच पुलिस मख्यालय ने बताया कि राज्य में प्रथम चरण में 16 जिलों में चल रहे मतदान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionbihar election 2020Bihar Election First Phase VotingBihar Hindi Newsbihar newsLIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020National newspatna newsPoling Newsबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

अलाया एफ ने बिकिनी पहन दिया पोज, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Next Post

तेजस्वी ने की मुंगेर डीएम-एसपी को तत्काल हटाने की मांग, कही यह बात

Desk

Desk

Related Posts

UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
CP Radhakrishnan
Main Slider

विकास और संरक्षण विरोधी नहीं, दोनों साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति

19/08/2026
Next Post

तेजस्वी ने की मुंगेर डीएम-एसपी को तत्काल हटाने की मांग, कही यह बात

यह भी पढ़ें

Buddhadeb Bhattacharya

बुद्धदेव की हालत स्थिर, हो रहा दवाओं का असर

31/07/2023
Sheetala Ashtami

स्वच्छता का संदेश देती शीतला माता

01/04/2024
Gaza

दो दिन इंटरनेट सेवा बंद होने से प्रयागराज में 500 करोड़ का नुकसान

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version