• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी ने की मुंगेर डीएम-एसपी को तत्काल हटाने की मांग, कही यह बात

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव ने पिछले दिनों मुंगेर में पुलिस की बर्बर कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए वहां के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल हटाने के साथ मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की है।

राजद नेता श्री यादव ने महागठबंधन के घटक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और वामपंथी दलों के नेताओं की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा कि मुंगेर में जिस तरह की घटना हुई है, वह साधारण नहीं है। इस मामले में मुंगेर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है : नीतीश

प्रतिपक्ष के नेता ने पूरे मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की । उन्होंने किसी अधिकारी का नाम लिए बिना कहा कि मुंगेर में एक अधिकारी को ‘जनरल डायर’ (जालियावाला बाग में देश के लोगों पर फायरिंग की अनुमति देने वाला अंग्रेज अधिकारी) होने की अनुमति किसने दी। वहां की पुलिस अधीक्षक सत्तारूढ़ दल के बड़े नेता की पुत्री हैं।

श्री यादव ने कहा कि पुलिस अधीक्षक को तत्काल मुंगेर से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मामले में सिर्फ ट्वीट करने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता विधि-व्यवस्था को लेकर लंबी बातें करते रहते हैं तो उन्हें इस मामले पर सफाई तो देनी चाहिए।

विपक्ष के नेता ने कहा कि मुंगेर की घटना को लेकर भाजपा और जदयू पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। प्रदेश की जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी मुख्यमंत्री श्री कुमार और उप मुख्यमंत्री श्री मोदी का कुछ नहीं बोलना, कुछ न कुछ इशारा तो करता है।

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा ,” बिहार में निर्दयी कुमार (नीतीश कुमार) और निर्मम मोदी (सुशील मोदी) की सरकार है। दुर्गा मां के प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिस तरह से लोगों पर लाठियां बरसाई गई उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कैसी निर्दयी और निर्मम सरकार है”। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना आ रहे हैं और बेहतर होगा कि वह प्रदेश की सरकार को बर्खास्त करके जाएं।

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionBihar Election First Phase VotingBihar Hindi Newsbihar newsLIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020National newspatna newsPoling NewsTejasvi Yadav on Mungerबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है : नीतीश

Next Post

भाजपा विधायक अलका राय का पत्र हो रहा वायरल, मुख्‍तार अंसारी को बचाने का आरोप

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
Next Post
mukhtar ansari

भाजपा विधायक अलका राय का पत्र हो रहा वायरल, मुख्‍तार अंसारी को बचाने का आरोप

यह भी पढ़ें

Riya Chakraborty

रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट के अलावा आदित्य रॉय कपूर से भी करती थीं बात

09/08/2020
Buddhadeb Bhattacharya

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर, मेडिकल बुलेटिन जारी

29/05/2021
AK Sharma

ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो: एके शर्मा

25/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version