• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुनकरों की समस्याओं को लेकर प्रियंका ने योगी सरकार को लिखा पत्र, कही ये बात

Desk by Desk
29/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुनकरों की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और सरकार से बुनकरों के हितों की रक्षा की मांग की है।

श्रीमती वाड्रा ने गुरूवार को ट्वीट किया “ दुनिया में बनारस का नाम मशहूर करने वाले बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली न देना, नए रेट पर बिजली बिल वसूली के लिए उन्हें प्रताड़ित करना बेहद गलत है। भाजपा सरकार को अविलंब फ्लैट रेट पर बिजली व पुराने दर पर बकाया भुगतान लागू कर बुनकरों की रक्षा करनी चाहिए।”

दुनिया में बनारस का नाम मशहूर करने वाले बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली न देना, नए रेट पर बिजली बिल वसूली के लिए उन्हें प्रताड़ित करना बेहद गलत है।

भाजपा सरकार को अविलंब फ्लैट रेट पर बिजली व पुराने दर पर बकाया भुगतान लागू कर बुनकरों की रक्षा करनी चाहिए।

उप्र के सीएम को मेरा पत्र। pic.twitter.com/3o8d3jI5oq

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 29, 2020

कांग्रेस महासचिव ने पत्र में लिखा है “ पिछले कुछ समय से वाराणसी के बुनकर हताश और परेशान है। पूरी दुनिया में मशहूर बनारसी साड़ियों के बुनकरों के परिवार दाने दाने को मोहताज हो गये हैं। कोरोना महामारी और सरकारी नीतियों के चलते उनका पूरा कारोबार चौपट हो गया है जबकि उनकी हस्तकला ने सदियों से उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार को इस कठिन दौर में उनकी सहायता करनी चाहिये। ”

उन्होने लिखा “ यूपीए सरकार ने 2006 में बुनकरों के लिये फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना लागू की थी मगर आपकी सरकार यह योजना समाप्त करके बुनकरों के साथ नाइंसाफी कर रही है। मनमाने बिजली के रेट के खिलाफ हड़ताल पर गये बुनकरों को सरकार ने बातचीत के लिये बुलाया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगे मान ली जायेंगी मगर समस्यायों के समाधान का कोई प्रयास नहीं हुआ। ”

श्रीमती वाड्रा ने मांग की कि बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना को बहाल किया जाये। फर्जी बकाया के नाम पर बुनकरों का उत्पीड़न बंद किया जाये और बुनकरों के बिजली कनेक्शन न काटें जायें बल्कि जो कनेक्शन काटे गये हैं, उन्हे तत्काल बहाल किया जाये।

Tags: Priyanka Gandhi wrote letter to CM Yogi
Previous Post

कोरोना वायरस : विश्व में 11.73 लाख से अधिक की मौत, 4.44 करोड़ संक्रमित

Next Post

नेहा ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब, इन एक्ट्रेसेस के लहंगे कॉपी करने पर हुई थीं ट्रोल

Desk

Desk

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Next Post
नेहा कक्कर

नेहा ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब, इन एक्ट्रेसेस के लहंगे कॉपी करने पर हुई थीं ट्रोल

यह भी पढ़ें

arrested

महिला से सोने का झाला नोचकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

25/08/2021
CM Yogi

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

10/07/2025
Railway

रेलवे में 2 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, बिना एग्जाम के मिलेगी नौकरी

24/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version