• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धोनी की कप्तानी को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

Desk by Desk
30/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
rohit sharma gautam
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| आईपीएल 2020 (IPL 2020) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK, सीएसके) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने इस सीजन खेले 12 मैचों में से 8 में हार का सामना किया है, जबकि सिर्फ चार मैचों में ही टीम को जीत मिल सकी है। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार है, जब सीएसके की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है।

टीम के इस सीजन खराब प्रदर्शन और धोनी की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने बयान देते हुए कहा है कि अगर धोनी अगले साल भी टीम की कप्तानी करते हैं, तो उनके लिए कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

गौतम गंभीर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच आपसी विश्वास का इतना अच्छा रिश्ता है कि वह इस साल खराब प्रदर्शन के बावजूद 2021 में टीम के कप्तान बने रह सकते हैं। इसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए गंभीर ने कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि सीएसके को बनाने में मालिकों और कप्तान के बीच संबंधों का बड़ा हाथ है।

2011 में सूर्यकुमार यादव पर किया रोहित शर्मा का ट्वीट हुआ वायरल

उन्होंने एमएस को पूरी आजादी दी और उसे मालिकों से पूरा सम्मान मिला।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यदि वे उसे बरकरार रखते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। वह तब तक खेल सकते हैं, जब तक वह चाहे। हो सकता है कि अगले साल बदली हुई चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वह कप्तान के रूप में नजर आए।’

गंभीर ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, ‘उसने जो टीम के लिए किया और टीम मालिकों ने उसे जो सम्मान दिया,वह शानादर रिश्ता है। हर टीम को अपने कप्तान के साथ ऐसे ही पेश आना चाहिए। एमएस ने उन्हें तीन आईपीएल खिताब, दो चैम्पियंस लीग खिताब दिए और मुंबई इंडियंस के बाद सबसे कामयाब टीम बनाया।

सीएसके अगर एमएस को ही कप्तान रखती है तो यह उनका रिश्ता और आपसी विश्वास है। यही वजह है कि धोनी टीम के प्रति वफादार रहे। उसने अपना सब कुछ दिल, दिमाग, पसीना, रातों की नींद टीम को दी।’

Tags: Chennai super kings ownerCricket Latest Newscricket newscricket updatesGambhir on Dhoni captaincyGautam Gambhiripl latest newsipl newsmahendra singh dhoniआईपीएल 2020इंडियन प्रीमियर लीग 2020गंभीर ने दिया धोनी की कप्तानी पर बयानगौतम गंभीरचेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीयूएई आईपीएल
Previous Post

2011 में सूर्यकुमार यादव पर किया रोहित शर्मा का ट्वीट हुआ वायरल

Next Post

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को दी जन्मदिन की बधाई

Desk

Desk

Related Posts

If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Women should pay special attention during pregnancy
Main Slider

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

07/05/2026
shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
राजनीति

ऐतिहासिक दिन, हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं : नरेंद्र मोदी

04/05/2026
Next Post
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को दी जन्मदिन की बधाई

यह भी पढ़ें

SSC

यूपी में 68 फीसद छात्रों ने दी टियर-3 की परीक्षा

23/11/2020
Turmeric

विवाह में आ रही बाधा भी दूर करती है हल्दी, चमत्कारी है ये उपाय

15/02/2025
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

01/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version