• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्तिक पूर्णिमा पर कटिकाछनी पहने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर भक्त हुए मंत्रमुग्ध

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
बांकेबिहारी

बांकेबिहारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वृन्दावन नगर में सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को शरदोत्सव मनाया गया। मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर जगमोहन में जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री बाँकेबिहारी ने मोर मुकुट और मुरली धारण कर भक्तों को दर्शन दिए।

मंदिर के पट अपने निर्धारित समय से एक घंटे अधिक समय तक खोले गए। बांकेबिहारी मंदिर के पट अपने निर्धारित समय प्रातः आठ बजे खुल गए। मंदिर के द्वार पर ठाकुरजी के दर्शनों के लिए दर्शनार्थियों की लंबी कतार देखी गई। लाइन में खड़े लोग प्रभु नाम का जाप करते हुए मंदिर प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्‍मी को इन उपायों से करे प्रसन्‍न, मिलेगी सुख समृद्धि

मंदिर के बार गलियारों में पुलिस बल तैनात था। मंदिर के अन्दर निजी सुरक्षा गार्ड श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात थे। ठाकुर जी ने श्ेवत वस्त्र धारण किए थे। सिर पर मोर मुकुट, अधरों पर मुरली और हाथ में लकुटी लिए थे। कटिकाछनी पहने बांकेबिहारी लाल के नयनाभिराम दर्शन कर भक्त़ निहाल हो रहे थे और जयकारे लगा रहे थे।

गौरतलब हो कि मंदिर प्रबंधन ने कोरोना काल में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आराध्य बाँकेबिहारी के विशेष दर्शनों का लाभ देने के लिए अपने निर्धारित समय से एक घंटे अधिक समय तक मंदिर के पट खोले। मंदिर प्रातः आठ बजे खुलने के बाद दोपहर एक बजे बंद हुआ। शरद उत्सव पर मंदिर के पट आम दिनों से एक घंटे अधिक समय तक खुले रहेंगे।

शरद पूर्णिमा के मौके पर बनाएं ये स्पेशल खीर, होगा धन लाभ

शरद पूर्णिमा श्रीबांकेबिहारी के लिए खास है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवा अधिकारी प्रदीप गोस्वामी एवं अरविंद गोस्वामी, मुन्ना श्याम गोस्वामी ने बताया कि वर्ष में सिर्फ एक दिन ही ठाकुरजी बंशी, मोर-मुकुट, कट-कछनी, पोशाक, हार लकुटी धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा के ठाकुरजी का विशेष शृंगार संपूर्ण रूप से सोने चांदी का जयपुर में कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। जबकि ठाकुर जी की सफेद पोशाक दिल्ली के चांदनी चैक में विशेष कारीगरों द्वारा तैयार कराई गई है।

पोशाक और शृंगार धारण कर ठाकुर बांकेबिहारी जगमोहन में विराजमान होकर भक्त़ों को दर्शन दे रहे हैं। आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि श्रीमद्भागवत में वर्णन के अनुसार शरद पूर्णिमा वाले दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना किनारे गोपियों के साथ वृंदावन में बंसीवट पर महारास किया था। इसीलिए शरद पूर्णिमा वाले दिन श्रीबांकेबिहारी जी को शृंगार में मोर मुकुट कछनी बंसी धारण कराई जाती है।

Tags: 24ghanteonline.commathura newssharad Purnimasharad purnima 2020Sharad Purnima 2020 dateSharad Purnima 2020 imageSharad Purnima dateSharad Purnima puja timeबांकेबिहारी मंदिर
Previous Post

 अमेठी : दबंगों ने दलित प्रधान पति को जिंदा जलाकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

संतकबीरनगर : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सरकारी खाते से उड़ाए दो लाख 65 हजार रुपए

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
सरकारी खाते से पैसे उड़ाए

संतकबीरनगर : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सरकारी खाते से उड़ाए दो लाख 65 हजार रुपए

यह भी पढ़ें

CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

29/04/2023
Siddharth Shukla

तालिबान से टक्कर ले रही अफगान महिलाओं को सिद्धार्थ शुक्ला ने किया सलाम

20/08/2021
Hair

गर्मियों में रखें इन बातों का ध्यान, सही से कर सकेंगे बालों की देखभाल

19/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version