• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की सरकार जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए ही आई है : शिवराज

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए आज कहा कि उनकीं सरकारें जब-जब प्रदेश में बनी विकास के कोई कार्य नहीं हुए, इसलिए यह उपचुनाव कोई साधारण नहीं है, यह प्रदेश बचाने और जनता के हितों की रक्षा का चुनाव है।

श्री चौहान जिले के दिमनी विधानसभा के सिंहोनिया और मुरैना में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की वर्ष 2003 के पहले बनी सरकार और अब की 15 महीने की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं किए गए, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में शुरू की गयी योजनाओं को बंद करने प्रदेश का विकास ठप कर दिया था।

श्री चौहान ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में खाली खजाना बताकर विकास कार्यों के लिए पैसों का ही रोना रहा। लेकिन वे कहते हैं कि प्रदेश के विकास के लिए खजाना कभी खाली नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए ही आई है। लेकिन कांग्रेस अपने एजेंडों के लिए सरकार में आई थी। प्रदेश की जनता के साथ छल-कपट, धोखा, गद्दारी करके इन्होंने सरकार तो बना ली थी, लेकिन वादे पूरे नहीं किए और उनके इन्हीं कृत्यों के चलते उनकी सरकार गिर गयी।

डीरेका का नाम अब बनारस रेल-इंजन कारखाना होगा, रेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र जग-जाहिर हो चुका है। कांग्रेस का चरित्र हमेशा से प्रदेश विरोधी, विकास विरोधी ही रहा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में 15 माह तक कांग्रेस की सरकार रही तो हर जगह एक ही बात होती थी कि इससे अच्छी तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। विकास के कार्य हो रहे थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने एक भी विकास कार्य नहीं किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा इस बार जो चुनाव हो रहे हैं वे कोई आम चुनाव नहीं है, ये चुनाव विशेष परिस्थितियों में हो रहे हैं। इन चुनावों में जात-पांत भूलकर सिर्फ विकास को वोट देना है, क्योंकि भाजपा की सरकार आएगी तो विकास निश्चित है, लेकिन कांग्रेस की सरकार में विकास का कोई कॉलम ही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश, देश की जनता और देश का विकास ही सब कुछ है।

सीएम नीतीश अपना रहे हैं फूट डालो और राज करो की नीति : चिराग पासवान

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिस धारा 370 के कारण पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया, भारत को अस्थिर करने का प्रयास किया, कांग्रेस नेता उस धारा 370 की बहाली की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ते हुए सरहद पर तैनात चंबल मुरैना के जवान शहीद होते हैं, सीने पर गोलियां खाते हैं। धारा 370 की बहाली की बात करके कांग्रेस के लोग जवानों की शहादत का अपमान कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को सड़क पर उतरने की चुनौती दी, तो उन्होंने कांग्रेस सरकार को सड़क पर ला दिया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और श्री चौहान के नेतृत्व में यह सरकार प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब हमें तीव्र गति से प्रदेश में विकास की धारा बहाना है।

वरिष्ठ नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये सिर्फ उपचुनाव नहीं है, ये ग्वालियर चंबल की माटी के मान-सम्मान का चुनाव है। ये किसी जात-पांत या धर्म का चुनाव नहीं है, इस क्षेत्र के विकास और स्वाभिमान का चुनाव है। श्री सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र में ओले गिरे, अतिवृष्टि हुई, बाढ़ आई, लेकिन कांग्रेस के नेता कभी लोगों का हाल पूछने नहीं आए। उन्होंने कहा कि भाजपा की ये सरकार जनकल्याण करने वाली, किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने आपका साथ दिया, आपका विकास किया, इस चंबल की माटी की सौगंध लेकर तीन तारीख को उस सरकार को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना है।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

इस एक चीज के भरोसे मनुष्य को नहीं छोड़ देना चाहिए सब कुछ

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में 29वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

07/03/2026
Ram Rahim
क्राइम

गुरमीत राम रहीम सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया बरी

07/03/2026
LPG gas cylinder
Business

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

07/03/2026
BJP leader's son Ekansh secures third rank in UPSC exam
Main Slider

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

06/03/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में 29वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव

यह भी पढ़ें

Shine city scam

शाइन सिटी के निदेशक की बड़ी मुश्किलें, जालसाजी का एक और मुकदमा दर्ज

03/01/2021
pm kisan app

पीएम किसान मोबाइल ऐप में रजिस्ट्रेशन से लेेकर लिस्ट में नाम देखने तक की है सुविधा

25/09/2020
virat kohli

विराट कोहली ने बताया- टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली को इतने ओवर तक रोकना है

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version