• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम नीतीश अपना रहे हैं फूट डालो और राज करो की नीति : चिराग पासवान

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चिराग पासवान Chirag Paswan

चिराग पासवान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल में रखने का दावा करने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भागलपुर की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। पीएम की शैली में ही लोगों से मुखातिब होकर पूछा- बोलिए, सीएम को बदलना चाहिए कि नहीं बदलना चाहिए?

शुक्रवार को सैंडिस मैदान में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में चिराग पासवान करीब 25 मिनट बोले। इसमें से 20 मिनट तक मुख्यमंत्री की नीतियों और कामकाज की आलोचना करते रहे। कहा कि नीतीश कुमार अगले 10 नवंबर तक के लिए ही सीएम हैं।

मुख्यमंत्री की तुलना अंग्रेजों से करते हुए चिराग ने कहा कि उनकी नीति है बांटो और राज करो। जातियों और उपजातियों में, पिछड़ों व अतिपछड़ों में, दलितों व महादलितों में बांटकर वह लोगों का वोट के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बिहार में एक ही जाति है। वह है गरीबों की जाति। जरूरत गरीबों के उत्थान की है। इनको अच्छी शिक्षा और रोजगार देने की जरूरत है। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के तहत राज्य का विकास करने के लिए लोजपा को सरकार बनाने का मौका यहां के लोग दें। इसके लिए लोजपा प्रत्याशी को वोट करें।

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले पूर्व स्पीकर को सख्त सजा देगी इमरान सरकार

लोजपा सुप्रीमो ने कहा कि सात निश्चय योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। लोजपा की सरकार बनी तो योजनाओं की जांच कराई जाएगी। दोषियों को जेल भेजा जाएगा। बिहार के लोग शिक्षा और रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। बिहार को उस लायक बनाने की जरूरत है कि दूसरे राज्यों के लोग यहां शिक्षा और रोजगार के लिए आएं।

नीतीश राज में घोटाले और भ्रष्‍टाचार छिपाने के लिए जलाई गईं फाइलें : तेजस्‍वी यादव

यहां के पर्यटन स्थलों का विकास कर रोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। कोटा में विद्यार्थी भी बिहारी होते हैं और शिक्षक भी बिहारी, मगर व्यवस्था राजस्थानी है। भागलपुर जैसे शहर को कोटा की तरह बनाया जाना चाहिए। यहीं के शिक्षक, यहां के विद्यार्थियों को यहां की व्यवस्था में पढ़ाएंगे। भागलपुर के सिल्क को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलनी चाहिए।

शराबबंदी कानून पर मांझी के बयान से बढ़ सकती हैं नीतीश की मुश्किलें, कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री की नीति ही नहीं है कि सिल्क उद्योग को बढ़ावा मिले। आखिर में उन्होंने अपने पिता को याद किया और कहा कि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। मैं जंगल में अकेला एक शेर की तरह निकला हूं। आपका साथ चाहिए।

Tags: Bihar Assembly ElectionsBihar Elections 2020bihar newsChirag paswanhindi newsnews in hindiNitish Kumarचिराग पासवाननीतीश कुमारबिहार चुनाव 2020बिहार न्यूज़बिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले पूर्व स्पीकर को सख्त सजा देगी इमरान सरकार

Next Post

माता वैष्णो देवी का अब रोजाना 15 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Desk

Desk

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post

माता वैष्णो देवी का अब रोजाना 15 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

यह भी पढ़ें

explosion

चाइनीज होटल में बड़ा धमाका, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 की मौत

12/12/2022

छात्रों को शिकार बना रहा है कोरोना, 4 स्कूलों में मिले 19 केस

12/04/2022

एनीमिया से प्रेग्नेंट महिला को ऐसे बचाएं

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version