• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इरफान पठान ने किया क्रिकेट के मैदान पर वापसी का ऐलान

Desk by Desk
02/11/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| भारत के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी और वर्तमान में यूएई में आयोजित आईपीएल में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे इरफान पठान ने कहा है कि वो लंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इस टीम में कई बड़े दिग्गज शामिल हैं जिसमें वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल, कुसाल परेरा, श्रीलंका के टी-20 स्पेशलिस्ट कुशल मेंडिस, नुवान प्रदीप और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लेंकेट के नाम शामिल हैं। कैंडी टस्कर्स टीम के कोचिंग स्टाफ में श्रीलंका के पूर्व कप्तान हसन तिलकरत्ने का नाम भी शामिल है।

इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले 36 साल के इरफान पठान ने टीम इंडिया की तरफ से 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि, ”हमारी नजरें इस टूर्नामेंट को जीतने पर हैं। मैं एलपीएल में कैंडी टस्कर्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं। हमारी टीम में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं जिनके साथ खेलने में काफी मजा आएगा।”

बिहार में सीएम योगी बोले- सबका साथ और सबका विकास ही राम राज्य है

कैंडी फ्रेंचाइजी के मालिक सोहेल खान ने कहा कि, ”इरफान पठान के टीम में शामिल होने से न केवल टीम को मजबूती मिलेगी बल्कि उनका अनुभव पूरी टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।” बता दें कि इस साल एलपीएल का आयोजन 21 नवंबर से 13 दिसम्बर के बीच होने वाला है। यह पूरा टूर्नामेंट दो मैदानों पर खेला जाएगा जिसमें हम्बनटोटा का महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और कैंडी का पल्लकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शामिल है।

Tags: Candy TuskersChris Gaylecricketcricket newsHindi Cricket NewsIPLirfan pathanIrfan Pathan ReturnLanka Premier LeagueLPLSri Lanka Premier LeagueWhen Will Irfan Pathan Returnआईपीएलइरफान पठानइरफान पठान वापसीएलपीएलकब होगी इरफान पठान की वापसीकैंडी टस्कर्सक्रिकेटक्रिकेट न्‍यूजक्रिस गेललंका प्रीमियर लीगश्रीलंका प्रीमियर लीग
Previous Post

सपा में शामिल हुई अन्नू टंडन, कहा- अब आगे निकलने का समय है

Next Post

Maruti Suzuki कारों की बंपर बिक्री, जानिए क्या है अब तक की सबसे ज्यादा सेल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Give fabulous gifts to your mother on Mother's Day, mother will be happy
ख़ास खबर

मदर्स डे पर अपनी माँ को दे शानदार तोहफे, मां हो जाएंगी खुश

07/05/2026
Next Post

Maruti Suzuki कारों की बंपर बिक्री, जानिए क्या है अब तक की सबसे ज्यादा सेल

यह भी पढ़ें

Terrorists

अनंतनाग में आतंकियों ने एक नागरिक को मारी गोली, सर्च ऑपरेशन शुरू

24/02/2023
India invited New Zealand after scoring 217 runs in the first innings

भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाकर न्यूजीलैंड को दिया न्यौता

20/06/2021
Rani Lakshmibai hospital

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मचा हड़कंप

19/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version