• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्तादल ने अपनी हार का संकेत पाकर मतदाताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया : अखिलेश

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर हुए मतदान में मतदाताओं ने सत्तारूप भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के हथकंडो को नकारते हुए सपा के पक्ष मतदान किया है।

श्री यादव ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की सातों विधानसभा के उपचुनावों में आज सभी प्रबुद्ध मतदाताओं ने सत्तारूढ़ भाजपा के तमाम हथकंडो और दबावों को नकारते हुए सपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के रूझान से सपा की जीत सुनिश्चित हो गई है। उन्होंने निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उनकी प्रशंसा की है।

श्री यादव ने दावा किया है कि सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी देवरिया से, मल्हनी से लकी यादव, नौगवां सादात से सैयद जावेद आब्दी, टूण्डला से महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर (सु0) से इन्द्रजीत कोरी, बांगरमऊ से सुरेश कुमार पाल तथा बुलन्दशहर में सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के प्रवीण कुमार सिंह को अपनी स्वच्छ छवि के कारण जनता का प्रबल समर्थन मिला है।

हरदोई : विधि के छात्र की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव

उन्हाेंने कहा कि कई स्थानों पर धांधली कर मतदाताओं के उत्साह पर पानी फेरने के प्रयास किए गए। सत्तादल ने अपनी हार का संकेत पाकर मतदाताओं का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। अमरोहा की नौगवां सादात विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान वोटरों पर पुलिस का लाठीचार्ज सत्तापक्ष को सामने दिख रही हार के बाद जनता पर किया वार है।

श्री यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने चुनाव में आज धांधलेगर्दी की हद कर दी है। कहीं ईवीएम मशीन में गड़बड़ी रही, कहीं सपा कार्यकर्ताओं का खुलेआम उत्पीड़न हुआ। कई पुलिस कर्मी, ठेकेदार सत्तादल के प्रचारक की भूमिका में नज़र आए। चुनाव आयोग को इन सभी शिकायतों से अवगत करा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कई मतदान केन्द्रों पर थर्मल स्कैनिंग के बहाने पीठासीन अधिकारी द्वारा 30 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं को मतदान से वंचित किया गया। कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान बाधित हुआ।

प्राइमरी शिक्षकों के अंतर्जंपदीय ट्रांसफर मामले में हाईकोर्ट का अहम आदेश, यूपी सरकार के फैसले पर लगाई मोहर

नौगवां सादात के बूथ संख्या 83 पर भाजपा के इशारे पर सपा के जिला उपाध्यक्ष जुबैर खान को थाना रजापुर की पुलिस ने साढ़े नौ बजे से नाहक बिठा रखा। चुनाव की निष्पक्षता का यह मजाक है। विधान सभा क्षेत्र 337 देवरिया सदर के बूथ संख्या 252, 253 नई सब्जीमण्डी पर ‘राष्ट्रीय फूल कमल का फूल‘ बड़ा स्लोगन लिखा है और कमल का निशान भी बना है जिसे मिटाया नहीं गया है। जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 07, 7अ और बिरसादपुर में फर्जी मतदान कराए जाने की शिकायते मिली है।

श्री यादव ने कहा कि अमरोहा के विधानसभा क्षेत्र नौगवां सादात के बूथ संख्या 234 एसएम इंटर कालेज पर तीन सपा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बूथ संख्या 282 सैदपुर ईमा पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी की पत्नी बूथ कैप्चरिंग करती मिली। कोटीपुरा बूथ पर भाजपा के एक मंत्री के पिता और दियाली जागीर बूथ पर भाजपा विधायक की मौजूदगी में पुलिस नेे लाठियां भांजी। एक महिला पुलिस पिटाई से जख्मी हो गई। बूथ संख्या 15 कन्या जूनियर हाईस्कूल पर पुलिस इंस्पेक्टर कमल सिंह अनावश्यक रूप से मतदाताओं को परेशान करते मिले।

निर्माता शमिता बहल की विवाहेत्तर संबंधों पर बनी अनूठी फ़िल्म “पुड़िया” यू ट्यूब चैनल द शॉर्ट कट्स पर हुई रिलीज़

उन्होंने कहा कि घाटमपुर (सु0) सीट पर बूथ संख्या 231 प्राथमिक पाठशाला धर्मपुर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी मतदान अभिकर्ताओं को मतदान केन्द्र से बाहर कर दिया। यहां सभी मतदान अधिकारी भाजपा प्रत्याशी के सहकर्मी है जो एक ही विद्यालय में अध्यापक है। घाटमपुर (सु0) में ही बूथ संख्या 256, 257, 258, 259, 260 सजेती पर सपा के मतदान अभिकर्ता ही मतदान अधिकारी ने नहीं बनाए। उन्नाव की बांगरमऊ के बूथ संख्या 108 पर इंक लगा रहा अधिकारी मतदाताओं को तीन नम्बर वाले चुनाव निशान का वोट दबाने को इंगित कर रहा है।

श्री यादव ने कहा कि एक बात बहुत स्पष्ट है कि सत्तादल के अहंकार को इन उपचुनावों में करारा जवाब मिलने जा रहा है। ये उपचुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सत्ता के दुरूपयोग का जवाब देने के अवसर का मतदाताओं ने भरपूर प्रयोग किया है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

IAS अधिकारियों की नियुक्तियों में बदलाव, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लगाई मोहर

Next Post

दो IAS अफसरों पर गिरी सीएम योगी की गाज, विवादित फैसले लेने का आरोप

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post

दो IAS अफसरों पर गिरी सीएम योगी की गाज, विवादित फैसले लेने का आरोप

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

केंद्रीय मंत्री खट्टर और मुख्यमंत्री साय ने विभागों के कामकाज की समीक्षा की

10/07/2024
saina nehwal preeniti

साइना नेहवाल की बायोपिक से सामने आया परिणीति चोपड़ा का लुक

06/11/2020
Car

सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवकों की मौत

18/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version