• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने लापरवाही बरतने के आरोप में वाराणसी और बहराइच के उपायुक्तों को किया निलंबित

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच, राजनीति, वाराणसी
0
CM योगी

सीएम योगी ने उपायुक्तों को किया निलंबित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनियमित रूप से शासकीय धन का भुगतान करने तथा काम में लापरवाही बरतने के आरोप में बहराइच और वाराणसी के उपायुक्तों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर कहा “ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अनियमित ढंग से शासकीय धन का भुगतान करने के आरोप में विकास खंड अहिरोरी, जनपद हारदोई के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (संप्रति, उपायुक्त, स्वतः रोजगार, बहराइच) को निलंबित करने का आदेश दिया है। ”

उपायुक्त स्वतः रोजगार के पद पर बहराइच में सुरेन्द्र कुमार गुप्ता पर आरोप है कि हारदोई के ब्लॉक अहिरोरी में खंड विकास अधिकारी रहते हुए खाड़ाखेड़ा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के स्थलीय विवाद होने के स्थिति में न तो कोई कार्य कराया और न ही किसी फर्म से किसी भी निर्माण सामग्री की आपूर्ति ली। यही नहीं कोई मापाकंन भी नहीं कराया गया। बावजूद इसके भुगतान की कार्रवाई की गई।

मुजफ्फरनगर : कार रिपेयरिंग सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का नुकसान

इसी तरह वाराणसी के उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेश चन्द्र केसरवानी पर राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के कार्यों में शिथिलता बरतने का आरोप हैं

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक अन्य अन्य ट्वीटकर कहा “ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार, वाराणसी को निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री जी ने उक्त अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों में शिथिलता बरतने के आरोप में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार, वाराणसी को निलंबित करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री जी ने उक्त अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।@spgoyal@sanjaychapps1 pic.twitter.com/1KTUSvYPGs

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 4, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अनुशासनहीनता, लापरवाही और स्वेच्छाचारिता माना है। निलंबन का आदेश देते हुए सीएम योगी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। संयुक्त विकास आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ को मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है। निलंबन अवधि में यह कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास, लखनऊ से संबद्ध रहेंगे।

उप्र विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए सपा ने की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने अनियमित ढंग से शासकीय धन का भुगतान करने के आरोप में विकास खंड अहिरोरी, जनपद हारदोई के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (संप्रति, उपायुक्त, स्वतः रोजगार, बहराइच) को निलंबित करने का आदेश दिया है।@spgoyal@sanjaychapps1@74_alok pic.twitter.com/5OFnfXgQmI

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 4, 2020

इसी तरह सुरेश चन्द्र केसरवानी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, वाराणसी पर राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के कार्यों में शिथिलता बरतने का आरोप हैं। केसरवानी के खिलाफ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग तथा उन्हें धमकाने की शिकायत भी मिली है। बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी ने इनके कार्यालय का निरीक्षण किया था, जहां पत्रावलियों के निस्तारण तथा वित्तीय अनियमितता संबंधी शिकायतें सामने आई थीं।

केसरवानी की उदासीनता के कारण दिसंबर 2019 तक के लक्ष्य के सापेक्ष मासिक प्रगति की पूर्ति नहीं की जा सकी। इसके अलावा इन्हें जून 2019 में विकास खंड हरहुआ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था, जिसके निर्वहन में भी केसरवानी ने लगातार उदासीनता बनाए रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब इन्हें निलंबित कर इनके विरुद्ध विभागीय जांच कराने का आदेश दिया है।

Tags: Latest Uttar Pradesh News in Hindiup government newsYogi Newsसीएम योगी
Previous Post

मुजफ्फरनगर : कार रिपेयरिंग सेंटर में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का नुकसान

Next Post

यूपी की इस जेल में 228 सुहागिन कैदियों ने चांद को देख मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
करवा चौथ

यूपी की इस जेल में 228 सुहागिन कैदियों ने चांद को देख मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ

यह भी पढ़ें

MS Dhoni

धोनी के हाथ में फिर आई CSK की कमान, पूरे सीजन करेंगे कप्तानी

10/04/2025

पैरोल पर छोड़ा जाना कैदी का अधिकार नहीं, यह एक रियायत है : गृहमंत्रालय

05/09/2020
SP activists arrested

धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रनेता समेत 100 से अधिक सपा कार्यकर्ता हिरासत में

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version