• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस को नई चुनौतियों से निपटने के लिये बेहतर प्रशिक्षण की जरूरत: योगी

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा नई चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बेहतर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया है।

इसी कड़ी में 112-यूपी द्वारा नई शुरूआत करते हुए फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की शुरूआत की है। भविष्य की चुनौतियाें से निपटने के लिए प्रदेश के 72 जिलों में 3174 पुलिस कर्मियों को अब तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरूवार को बताया कि कोरोना की दुश्वारियों के साथ पुलिस के सामने भी कई चुनौतियां नये रूप में सामने आई हैं। बेहतर पुलिसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मियों को तलाशी तथा गश्त के आधुनिक तरीके बताये जा रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान परिवेश को देखते हुये यदि किसी आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ता है, तो उसके लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी होंगी, यह सब जानकारियां नए प्रशिक्षण का हिस्सा बनायी गयी है।

आजमगढ़ : नशे में धुत सिपाही ने जमकर मचाया उत्पात, SP ने किया निलंबित

यूपी 112 के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरूण ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड में तैनात 112-यूपी के पीआरवी कर्मियों को मिशन शक्ति, कोविड, तलाशी तथा गश्त और गिरफ्तारी की तकनीकी व जरूरी बल प्रयोग जैसे नई बिन्दुओं की जानकारी दी जा रही है।

उन्होने बताया कि शासन द्वारा जारी कोविड सम्बन्धी गाइड लाइन का प्रशिक्षण के दौरान पूरा ध्यान रखा जाता है। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मी का कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाता है। इस दौरान सोशल डिसटेंसिंग का पालन सही तरीके से हो सके इसके लिए 30-30 कर्मियों का बैच बनाया गया है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क आदि का वितरण भी किया जा रहा है।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पुलिस कर्मी लोगों का और खुद का बचाव कैसे करें इसके बारे में प्रशिक्षण के दौरान उन्हे बेहतर ढ़ंग से सिखाया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए मिशन शक्ति के बारे में भी पुलिस कर्मियों को जानकारी दी जा रही है। बेहतर पुलिसिंग के तहत पुलिसकर्मिंयों को प्रशिक्षण के दौरान तलाशी तथा गश्त के आधुनिक तरीके बताए जा रहे हैं। वर्तमान परिवेश को देखते हुए पीआरवी कर्मियों को यदि आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ता है तो क्या क्या सावधानियां बरतनी होगी इसे भी प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया गया है।

Tags: Latest Uttar Pradesh News in HindiUP governmentYogi Governmentसीएम योगी
Previous Post

कोविड-19 के मद्देनजर रैनबसेरों की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन पर ध्यान दे : योगी

Next Post

आगामी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स

आगामी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स

यह भी पढ़ें

rave party

विदेशी मॉडल के साथ रेव पार्टी कर रहे 15 रईसजादे गिरफ़्तार

31/05/2021
Famous Haryanvi model Sheetal murdered

मशहूर मॉडल की हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से किया कत्ल

16/06/2025
NEET

बीटेक काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें यूपी के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

24/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version