Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमरायबरेली

रायबरेली : 20 कुंतल अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद, दंपत्ति समेत चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण करने के आरापे में एक दम्पति समेत चार लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 कुंतल 13 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लालगंज ने अवैध पटाखे और आतिशबाजी बनाने और भण्डारण करने वाले के आरोप में चिकमण्डी निवासी मो0 सलीम और उसकी पत्नी यासमीन बानो को कल गिरफ्तार किया।

मुरादाबाद डबल मर्डर केस का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

उनके कब्जे से 20 कुंतल अवैध पटाखे और आतिशबाजी आदि बरामद की।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने पुरानी सरेनी इलाके में अवैध आतिशबाजी के कारोबार में संलिप्त कंधई निवासी पंकज और रामलाल को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 13 किलो अवैध पटाखे और उनके बनाने की सामग्री बरामद की । गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button