• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता शिवम चौहान की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गनर घायल

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
गानर घायल

बीजेपी नेता शिवम चौहान की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग,

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शुक्रवार की देर शाम बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह चौहान के पुत्र की कार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र के गनर के सीने में एक गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई तो दहशत फैल गई।

घायल गनर को सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। एक जनवरी 2017 को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब उनके पुत्र की कार को निशाना बनाया गया है।

घर में घुसकर ननद और भाभी के साथ किया रेप, दुष्कर्मी फरार

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता शिवम चौहान की इनोवा कार से उनका सुरक्षाकर्मी हरेंद्र निवासी पुलिस लाइन व चालक शरीफ खां निवासी केशोपुर थाना बरनाहल रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचे। अंडे के एक ठेले के पास जैसे ही इनोवा खड़ी हुई तभी बाइक और पैदल आए आधा दर्जन बदमाशों ने कार को घेर लिया और कार पर चारों तरफ से गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

ताबड़तोड़ फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, बदमाशों की फायरिंग में शिवम का सुरक्षा कर्मी 32 वर्षीय हरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के समय शिवम कार में नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अभय नरायन राय, कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगा दी हैं। कहा जा रहा है कि हमलावर शिवम की हत्या करने आए थे।घटना से पहले रैकी किए जाने की बात भी सामने आई है।

शिवम के पिता की तीन वर्ष पहले हुई थी हत्या

बता दें कि एक जनवरी 2017 को शिवम के पिता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मैनपुरी-करहल मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर उन्हें निशाना बनाया था। हालांकि घटना के कुछ समय बाद ही करहल पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा भी गया था। इस घटना के ज्यादातर अपराधी जेल में है।

वारदात के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, सीओ सिटी अभय नरायन राय व कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर वारदात के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं।

सीओ सिटी ने कहा

वारदात के बाद जिलेभर की पुलिस सक्रियता से हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर दबिश भी दे रही हैं। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे। -अभय नरायन राय, सीओ सिटी।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindimainpuri crime newspolitical newsUP politics# NewsUttar Pradesh News
Previous Post

घर में घुसकर ननद और भाभी के साथ किया रेप, दुष्कर्मी फरार

Next Post

शाहजहांपुर : धान तुलवाने को लेकर परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
किसान

शाहजहांपुर : धान तुलवाने को लेकर परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

सीएम पुष्कर धामी ने सचिवालय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

18/12/2021
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ 2025: पीएम मोदी के आगमन से पूर्व पूरा होगा रोड्स के रिन्यूअल का काम

01/12/2024
Akhilesh Yadav

नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, OBC आयोग ने CM योगी को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

09/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version