• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ 2025: पीएम मोदी के आगमन से पूर्व पूरा होगा रोड्स के रिन्यूअल का काम

Writer D by Writer D
01/12/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन से पूर्व महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने भी अपनी रफ्तार बढ़ा दी है और पांटून पुलों के साथ-साथ सड़कों के रेनोवेशन के काम में भी तेजी देखने को मिल रही है। अब तक पीडब्ल्यूडी की ओर से 27 रोड्स का रिन्यूअल किया जा चुका है, जबकि बाकी रोड्स के रिन्यूअल का काम 10 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह 17 रोड्स के सौंदर्यीकरण का कार्य भी 5 दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी के पास कुल 89 परियोजनाएं हैं, जिसमें से करीब 60 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष 10 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।

चेकर्ड प्लेट्स की सप्लाई पूर्ण

पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर एके द्विवेदी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को कुल 92 रोड्स का रिन्यूअल करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें विभाग की ओर से अब तक 27 रोड्स का रिन्यूअल किया जा चुका है। शेष रोड्स का रिन्यूअल भी पीएम मोदी के आगमन से पूर्व 10 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप चल रहे हैं और सभी तरह के रॉ मैटेरियल की सप्लाई साइट्स पर पूरी हो चुकी है।

मेला क्षेत्र में 488 किमी. चेकर्ड प्लेट्स बिछाने के लिए सप्लाई पूरी हो चुकी है। रेत की वजह से थोड़ी समस्या आ रही है, लेकिन इसे भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा। कोई भी काम निर्धारित लक्ष्य से पीछे नहीं चल रहा है, बल्कि पूरी तैयारी है कि लक्ष्य से पहले ही कार्य को फाइनल कर लिया जाए।

रोड्स के ब्यूटीफिकेशन का कार्य भी प्रगति पर

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी को 17 रोड्स के ब्यूटीफिकेशन की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसको पूर्ण करने का लक्ष्य 10 दिसंबर दिया गया था। हालांकि, पीडब्ल्यूडी समय से पूर्व ही यानी 5 दिसंबर तक कार्य पूरा कर लेगा। इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट रोड, रसूलाबाद घाट रोड, फाफामऊ-सहसो रोड का कार्य भी समाप्ति की ओर है, जबकि 15 जंक्शंस भी कंप्लीट हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के पास मेला क्षेत्र की 6 परियोजनाएं हैं, जो कि 10 दिसंबर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। वहीं, मेला क्षेत्र के बाहर की 83 परियोजनाएं हैं, जिनमें अधिकांश पूरी हो चुकी हैं।

संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि हम रिव्यू कर रहे हैं कि इनमें से कितनी परियोजनाओं को पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित कराना है। जल्द ही इसका निर्णय ले लिया जाएगा।

Tags: maha kumbh
Previous Post

योगी सरकार ने साढ़े सात वर्ष में बीमारू प्रदेश को बनाया स्वस्थ्य प्रदेश, देश में पेश की मिसाल

Next Post

प्रयागराज महाकुम्भ को ईकोफ्रेंडली स्वरूप दे रहे हैं अन्य प्रदेशों से आए श्रमिक

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ को ईकोफ्रेंडली स्वरूप दे रहे हैं अन्य प्रदेशों से आए श्रमिक

यह भी पढ़ें

Siddiqui Kappan

2 साल बाद रिहा होंगे पत्रकार सिद्दीकी कप्पन, इलाहाबाद HC से मिली जमानत

23/12/2022
CM Bhajan Lal Sharma

सीएम ने दीपावली पर उपलब्धियां गिनाईं, विकसित राजस्थान के विज़न को किया प्रस्तुत

01/11/2024
nepal parliament

नेपाल में संसद भंग, राष्ट्रपति ने की मध्यावधि चुनाव की घोषणा

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version