• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समुद्री सरहद पर भारत चौकन्ना, नहीं दे सकता कोई भी धोखा : वाइस एडमिरल

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Vice Admiral

Vice Admiral

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने में पूरी तरह से सक्षम है। भारत को कोई धोखा नहीं दे सकता। समुद्र में चीनी युद्धपोतों और अन्य संदिग्ध जहाजों की आवाजाही पर भारत 2 प्रीडेटर ड्रोन से बंगाल की खाड़ी से लेकर पूरी समुद्री सीमाओं पर नजर रख रहा है। भारत लगातार अपनी समुद्री सरहद की सुरक्षा बढ़ा रहा है। चीन अरबों डॉलर के बुनियादी ढांचे के निवेश के माध्यम से श्रीलंका में घुसपैठ कर रहा है, जिससे भारत की चिंताएं बढ़ी हैं लेकिन ऐसी गतिविधि पर भारतीय सुरक्षा बलों की कड़ी नजर है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में भारत ने खुद को कई गुना मजबूत किया है, जिससे चीन को उसकी हर चाल का जवाब दिया गया। भारत हर मोर्चे पर न केवल चौकन्ना है, बल्कि चीन की हर चालबाजी को पूरी तरह ध्वस्त करने की भी हमारी तैयारी है। पिछले साल लद्दाख में भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ने पर भारतीय नौसेना ने अमेरिका से दो 2 प्रीडेटर ड्रोन लिए थे।

17 वाहन आपस में टकराएं, आठ बच्चों समेत 10 की मौत, कई कारों में लगी आग

चीन की चुनौती से निपटने के लिए भारत फिलहाल इन्हीं 2 प्रीडेटर ड्रोन से बंगाल की खाड़ी से लेकर पूरी समुद्री सीमाओं पर नजर रखे हुए है। यह चीन, जापान, श्रीलंका हर देश के जहाजों पर नजर रखने में सक्षम है। अब कोई हमें समुद्री सरहद पर चौंका नहीं सकता। अब इसके बाद 30 प्रीडेटर ड्रोन लिए जायेंगे, जिससे समुद्री सीमा पर दूर तक निगरानी रखी जा सकेगी।

दुश्मन के खिलाफ भारत की समुद्री नीति के बारे में नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि हिन्द महासागर और भारतीय समुद्री सीमा से प्रति घंटे एक लाख, 20 हजार जहाज गुजरते हैं। भारत ने चीन पर रणनीतिक दबाव बढ़ाने के लिए समुद्री सीमाओं को मजबूत करने की योजना बनाई है।

इसी के तहत भारतीय नौसेना अपने बेड़े में 06 नई पनडुब्बियां शामिल करने की तैयारी कर रही है। इससे समुद्र में भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि सबमरीन किसी भी नौसेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में छह पनडुब्बियां बनाने का फैसला अहम है। भारतीय नौसेना के जवान चीन की चालाकी पर बारीकी से नजर बनाए रहते हैं। चीन बार-बार समुद्र में अपना कब्जा जमाने की कोशिश करता रहता, लेकिन इसकी यह साजिश कामयाब नहीं हो पाती है।

टीकाकरण को लेकर राजनीति आरोप-प्रत्यारोप अब बहुत हुआ : मायावती

श्रीलंका में चीनी नौसेना को नई बंदरगाह परियोजनाएं दिए जाने पर भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र में भारतीय हितों के लिए खतरा हो सकता है और इस तरह की गतिविधि पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

कोलंबो पोर्ट सिटी को नियंत्रित करने वाले कानूनों पर श्रीलंकाई संसद में ‘पोर्ट सिटी बिल’ पारित होने के बाद श्रीलंका में चीन की बढ़ती उपस्थिति पर भारत की चिंताएं बढ़ने लगीं हैं। चीन 1.4 बिलियन डॉलर से श्रीलंका में पोर्ट सिटी बना रहा है, जो श्रीलंका में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा उपक्रम माना जाता है। श्रीलंका में चीन की बढ़ी हुई उपस्थिति पर चिंता जताते हुए नौसेना अधिकारी ने कहा कि यह भारतीय हितों के लिए ‘खतरा’ हो सकता है लेकिन ऐसी गतिविधि पर भारतीय सुरक्षा बलों की कड़ी नजर है।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका की संसद ने कोलंबो पोर्ट सिटी को नियंत्रित करने के लिए ‘पोर्ट सिटी बिल’ पारित किया है, जिसके बाद श्रीलंका में चीन की बढ़ती उपस्थिति पर भारत की चिंताएं बढ़ने लगीं हैं। इस बिल के पारित होने से न केवल चीन को श्रीलंका की धरती पर कार्य करने की आजादी मिली है, बल्कि देश के संसाधनों पर उसे कब्ज़ा लेने में भी आसानी होगी।

पिछले महीने श्रीलंका में चीन की उपस्थिति पर तब नाराजगी बढ़ गई, जब वहां तमिल भाषा में लगे साइनेज चीनी भाषा मंदारिन में बदले जाने लगे। द्वीप राष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में तमिल भाषा के बजाय मंदारिन भाषा में दो साइनबोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी के बहाने चीनी नागरिकों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति मिलने से स्थानीय लोगों को भी डर है।

Tags: Indian NavyNational news
Previous Post

17 वाहन आपस में टकराएं, आठ बच्चों समेत 10 की मौत, कई कारों में लगी आग

Next Post

बच्चों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, पूर्व प्रधान को लगी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
Beaten

बच्चों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, पूर्व प्रधान को लगी गोली

यह भी पढ़ें

milk

कच्चे दूध के देखें चमत्कारी फायदे

10/02/2024
Doodh Pak

नवरात्रि मीठे में ट्राई करें कुछ नया, बनाएं ये फेमस गुजराती मिठाई

02/04/2025
Raju Punjabi

नहीं रहा है ये दिग्गज सिंगर, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर,

22/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version