• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में नई नौकरियां दिखी नहीं, पुरानी फैक्ट्रियां भी बंद हो गईं : अखिलेश

Desk by Desk
08/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार मनरेगा, माटी कला समेत जिन-जिन योजनाओं से रोजगार के अवसर सृजित करने की लम्बी चौड़ी डींगे हांक रही हैं वे सब स्वयं संकट ग्रस्त हैं।

श्री यादव ने शनिवार को यहां बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री झूठे आंकड़ों से लोगों को भ्रमित करते हैं। वास्तव में प्रदेश में मनरेगा, माटी कला समेत जिन-जिन योजनाओं से रोजगार के अवसर सृजित करने की लम्बी चौड़ी डींगे हांकी जा रही हैं वे सब स्वयं संकट ग्रस्त हैं। इनसे सम्बन्धित दो जून रोटी के लिए भी तरस रहे हैं। खुद सरकारी वोकेशनल करियर सर्विस पोर्टल बताता है कि सितम्बर के मुकाबले अक्टूबर में ही रोजगार में 60 प्रतिशत गिरावट आई है।

घरेलू विवाद के चलते डंडा मारकर पत्नी की हत्या, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में मनरेगा मजदूरों को भुगतान नहीं मिल रहा है। बदायूं में भुगतान वेबसाइट में खराबी आने के कारण उनके खातों में रूपए ट्रांसफर नहीं हुए। मनरेगा में काम करके चार पैसे मिलते तो घर का काम चलता पर सरकारी तंत्र ने तो उनकी दीवाली ही फीकी कर दी हैं इनमें प्रवासी मजदूरों की हालत सबसे ज्यादा दयनीय है।

श्री यादव ने कहा कि जिला उद्योग केन्द्रों में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तहत माटी कला के प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को टूल किट न दिए जाने से वे अब तक कोई काम काज नहीं कर पा रहे हैं। कन्नौज में कुम्हारों के लिए सरकारी योजनाएं कागजों में ही सिमट कर रह गई है। कुम्हारी कला प्रोत्साहन में जिन कुम्हारों को बिजली से चलने वाला चाक दिया गया है उसके बढ़ते बिल के मुकाबले उनके उत्पाद की बिक्री नहीं होती है। वे कर्जदार बनते जा रहे हैं। उन्हें परम्परागत तरीका ही अच्छा लगने लगा है।

देवरिया : सदर सीट के लिए 10 नवंबर को मतगणना, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

उन्होंने कहा कि माटी कला में लगे लोगों के हित में तीन योजनाएं राज्य सरकार ने घोषित की। जिन्होंने बैंक से कर्ज लिया वे अब पछता रहे हैं। बहुतों ने यह काम छोड़ने का मन बना लिया है। भाजपा राज में शासन प्रशासन की कागजी कार्रवाइयों का यही नतीजा है कि सरकार विज्ञापन पर तो खूब खर्च कर देती है लेकिन अपनी योजनाओं को फाइलों में ही समेट लेती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में नई नौकरियां दिखी नहीं, पुरानी फैक्ट्रियां भी बंद हो गईं कर्मचारियों की लाकडाउन में ही छंटनी हो गई थी। आज भी तमाम लोग काम पाने के लिए भटक रहे हैं। चौराहों पर श्रमिकों की सुबह लगने वाली भीड़ रोजगार के सरकारी दावो की पोल खोलती है। भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों को चोट पहुंचा कर उसको रोजी-रोटी के लिए तरसा रही है। 2022 में भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Tags: akhilesh yadavBJP Governmentfarmershindi newsnews in hindiSamajwadi partyYogi Governmentअखिलेश यादवकिसानभाजपा सरकारसमाजवादी पार्टीसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
Previous Post

बिहार की जनता ने ‘कुशासन’ को धकेल कर ‘सुशासन’ को चुना है : भाजपा

Next Post

राष्ट्र नवनिर्माण के पथ पर बढ़ रही भाजपा में सबका विश्वास समाहित है : स्वतंत्रदेव

Desk

Desk

Related Posts

Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Veg Maggi Omelette
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं वेज ऑमलेट, फटाफट हो जाएगा तैयार

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Next Post
स्वतंत्रदेव सिंहSwatantra dev Singh

राष्ट्र नवनिर्माण के पथ पर बढ़ रही भाजपा में सबका विश्वास समाहित है : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

anurag thakur

पूर्वांचल में पहले होता था गैंगवार, अब बहती है विकास की धार : अनुराग ठाकुर

05/03/2022
Police

यहां कोई बाबूजी नहीं है, पैर छूकर ‘आशीर्वाद’ लेने पर लगेगा जुर्माना

02/09/2022
Farmer protest

किसान आंदोलन: पांचवे दौर की वार्ता आज, किसानों ने दी भारत बंद की चेतावनी

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version