• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संकट के बावजूद राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रही : योगी

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
सीएम योगी

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईज़ आफ लिविंग को सरकार की प्राथमिकता बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोरोना संकट काल में भी उनकी सरकार ने राज्य में विकास के पहिये को थमने नहीं दिया।

श्री योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर वर्चुअल माध्यम से गोरखपुर जिले में चार नई विद्युत परियोजनाओं समेत करीब 216 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद गोरखपुर में ऊर्जा विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करते मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी https://t.co/THcGG2iKS5

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 7, 2020

उन्होने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान बिजली के क्षेत्र में राज्य की तस्वीर को बदलने का कार्य किया गया। इस दौरान 1.75 लाख गांवों मजरों का विद्युतीकरण किया गया। मौजूदा सरकार का दृष्टिकोण रचनात्मक व सकारात्मक होने के कारण बगैर किसी भेदभाव के लोगों को विद्युत परियोजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आम आदमी के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आया है। ईज़ आफ लिविंग राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Bihar Exit poll : बिहार में हर तरफ दिख रही है तेजस्वी की बहार, इस बार महागठबंधन सरकार

श्री योगी ने कहा कि पूर्व सरकारों में विद्युत आपूर्ति में कटौती होती थी, लेकिन अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुसार लोगों को प्राप्त हो रही है। निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। नए विद्युत उपकेन्द्रों और ट्रांसफार्मर्स की स्थापना की गई है। जर्जर तारों और पोल को बदला गया है। अण्डरग्राउण्ड केबलिंग की गई है, जिससे विद्युत दुर्घटनाओं पर रोक लगी है। हर गांव और मोहल्ले की तस्वीर बदली है।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने अपने सरकारी आवास, लखनऊ पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोरखपुर जनपद की विद्युत प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु 04 नई विद्युत परियोजनाओं की घोषणा सहित लगभग ₹216 करोड़ की लागत की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। pic.twitter.com/WylniGrn2u

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 7, 2020

उन्होने कहा कि कस्बे और गांवों को भी बिजली आपूर्ति होने से शहरी जीवन का लाभ मिला है। कोरोना संकट के बावजूद राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति जारी रही। कोविड-19 से संघर्ष करते हुए विकास की प्रक्रिया को थमने नहीं दिया गया। राज्य सरकार के साढ़े तीन वर्ष और केन्द्र सरकार के 06 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश का कायाकल्प होने से जनता का विश्वास अर्जित हुआ है। लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। साढ़े तीन लाख नौजवानों को नौकरी मिली है। व्यापक पैमाने पर निवेश आकर्षित हुआ है, जिससे रोजगार और विकास की सम्भावनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

सहारनपुर में योगी के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। सड़कों और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा है। सात एयरपोर्ट फंक्शनल हुए हैं जबकि 14 पर कार्य जारी है। जिला मुख्यालयों को 4-लेन से जोड़ने की कार्यवाही की गई है, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शिलान्यास और लोकार्पित परियोजनाओं से जनता का जीवन बेहतर और सुविधापूर्ण होगा।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि किसानों को ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। राज्य सरकार विद्युत सुधार के कार्यों द्वारा नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर घर रौशन हो तथा लोगों को सस्ती व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो।

Tags: Foundation stone of power projects in Gorakhpurgorakhpur newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiup government newsYogi Newsगोरखपुर में विद्युत परियोजनाओं का शिलान्याससीएम योगी
Previous Post

Bihar Exit poll : बिहार में हर तरफ दिख रही है तेजस्वी की बहार, इस बार महागठबंधन सरकार

Next Post

यूपी में कोरोना के 1894 नये मामले, रिकवरी दर 93.95 फीसदी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post

यूपी में कोरोना के 1894 नये मामले, रिकवरी दर 93.95 फीसदी

यह भी पढ़ें

CM धामी कल करेंगे 181 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

01/10/2021
CM Dhami

हल्द्वानी हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मिले सीएम धामी, कहा-उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा

09/02/2024
योगासन

कम उम्र में ही सफेद बालों से हो गए हैं परेशान तो करें ये योगासन

11/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version