• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी नौ नवंबर को करेंगे वाराणसी की परियोजनाओं का शिलान्यास

Desk by Desk
08/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 09 नवम्बर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी में वर्तमान में लगभग 9000 हजार करोड़ रुपये की 135 परियोजनायें निर्माणाधीन हैं। श्री मोदी वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने साढ़े छह साल के कार्यकाल में वाराणसी में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में कीर्तिमान स्थापित किया गया है। अब तक उनके द्वारा वाराणसी के लिए 8500 करोड़ रुपये लागत की 157 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में बीएचयू कैंसर सेन्टर व लहरतारा कैंसर सेन्टर का निर्माण कराया गया है। इन दोनों चिकित्सालयों में अब तक तीन लाख से अधिक रोगियों का इन्वेस्टिगेशन व हजारों रोगियों का रजिस्ट्रेशन, सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरिपी व रेडियो डाइग्नोसिस किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीएचयू में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, 150 शैया का सुपरस्पेशियलिटी ई.एस.आई.सी. अस्पताल बना है। आयुर्वेदिक काॅलेज का निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय में 100 शैय्या के मैटरनिटीविंग तथा बीएचयू में वैदिक विज्ञान केन्द्र की स्थापना आदि के कार्य हुए।

बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते सिपाही का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

प्रवक्ता ने कहा कि वहां पं0 दीन दयाल हस्तकला संकुल एवं व्यापार केन्द्र की स्थापना की गई। वाराणसी में पेयजल एवं जल निकासी के तहत ट्रांस वरुणा कार्य, दो बड़े एसटीपी, सीवर एवं पम्पिंग मेन्स के कार्य, नगरीय पेयजल सम्पूर्ति के कार्य, व शहर में 47,272 पेयजल गृह संयोजन के कार्य हुए। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी 12 गाँवों में पेयजल योजनायें बनीं।

इसके साथ सड़क एवं सेतु निर्माण कार्य के तहत बाबतपुर-वाराणसी फोरलेन, वाराणसी रिंगरोड फेज-1 चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर, बलुवा घाटपर गंगा सेतु, गंगा नदी के सामने घाट पर पुल निर्माण, मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन पर फ्लाईओवर का निर्माण, पंचकोसी मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य मार्गो के चैड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, सतह सुधार आदि कार्य कराये गये।

सम्पूर्ण दीपोत्सव में मिट्टी व गोबर से निर्मित दीयों का प्रज्ज्वलन किया जाए : योगी

प्रवक्ता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति एवं सुधार में पुरानी काशी एवं नयी काशी में आईपीडीएस तहत अन्डर ग्राउण्ड केबल डालकर झूलते व जर्जर बिजली ताराें का जाल खत्म किया गया। उद्योग एवं रोजगार के अन्तर्गत पं0 दीनदयाल हस्तकला संकुल का निर्माण, चार लाख लीटर दैनिक क्षमता की डेयरी, अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, अटल इन्क्यूबेशन सेन्टर, मालवीय एथिक सेन्टर, मल्टी मोडल टर्मिनल आदि का निर्माण कराया गया।

आवास एवं भवन निर्माण में बेसिक सर्विसेज टू अर्बनपूअर व आश्रय योजना में विभिन्न स्थानों/बस्तियों में आवास निर्माण, अवस्थापना सुविधाओं के कार्य कराये गये। हल्दिया-वाराणसी-फूलपुर गैसपाइपलाइन व वाराणसी शहरी गैस वितरण का कार्य हुआ। पर्यटन एवं सौन्दर्यीकरण कार्याें के अन्तर्गत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम, मान महल में आभासीय संग्रहालय, सारनाथ ऑडीटोरियम में साज-सज्जा, मारकण्डेय महादेव घाट निर्माण व विभिन्न स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था आदि पर्यटन विकास कार्य कराये गये।

प्रवक्ता ने बताया कि वाराणसी शहर में नगर निगम द्वारा विभिन्न अवस्थापना एवं विकास कार्य कराये गये। इनमें इंटीग्रेटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निर्माण, विभिन्न जलाशयों का सौन्दर्यीकरण, हेरिटेजपोल लाइट, विभिन्न कुण्डों का जीर्णोद्धार, गंगा घाटों का हेरिटेज विकास, विभिन्न पार्को का सुन्दरीकरण आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा, वाराणसी जिले में वर्तमान में लगभग 9000 हजार करोड़ रुपये की सड़क, सेतु निर्माण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, पेयजल एवं जल निकासी, ऊर्जा, गंगा उद्योग एवं रोजगार, आवास एवं भवन निर्माण, स्मार्टसिटी योजना के तहत नगरीय सुविधाओं के विकास की 135 परियोजनायें निर्माणाधीन हैं।

Tags: Foundation Stone of Projectslatest UP newsNational newsvaranasi newsVirtual Mediumपरियोजनाओं का शिलान्यासपीएम मोदीवर्चुअल माध्यमवाराणसी न्यूज़
Previous Post

ट्रंप को हराने वाले बाजीगर जो बाइडेन के बारें में जानिए ये 10 खास बातें

Next Post

जनता ने उपचुनाव में धनबल, अर्थबल और बाहुबल का दुरुपयोग देखा : कमलनाथ

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
कमलनाथ

जनता ने उपचुनाव में धनबल, अर्थबल और बाहुबल का दुरुपयोग देखा : कमलनाथ

यह भी पढ़ें

टेंट गोदाम में आग, झुलस कर दो बच्चों की मौत, आग लगने की वजह कर देगी हैरान

23/01/2021
Sidhu Moosewala

मूसेवाला के हत्यारों की सूचना देने वाले को 5 लाख का इनाम, इस गैंग ने किया ऐलान

02/06/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने मेधावी छात्रों से की भेंट

16/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version