• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फरवरी माह में बजेगा पंचायत चुनाव का बिगुल, कई जिलों में परिसीमन नौ नवंबर से

Desk by Desk
08/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
पंचायत चुनाव UP Panchayat Election

पंचायत चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी 2021 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है। गौतमबुद्धनगर, गोंडा, संभल व मुरादाबाद जिले में ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया सोमवार यानी 9 नवंबर से प्रारंभ हो रही है। इन चार जिलों में 2015 में परिसीमन नहीं हो पाया था। पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 18 दिसंबर तक कर दिया जाएगा।

पिछले पांच सालों में नगरीय निकायों के सीमा विस्तार से जो 42 जिले प्रभावित हुए हैं, उनमें ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। साल के आखिर तक पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण भी पूरा हो जाएगा।

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल अगले माह 25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। इस वर्ष मार्च महीने से कोविड-19 की परिस्थितियों और फिर लॉकडाउन के चलते चुनाव की तैयारियां समय से प्रारंभ नहीं हो सकीं थी।

अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने गौतमबुद्धनगर, गोंडा, संभल व मुरादाबाद जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व परिसीमन के आदेश जारी कर दिए हैं। परिसीमन के लिए समय सारिणी तय कर दी है। इसके मुताबिक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के संबंध में 9 से 20 नवंबर तक प्रस्ताव लिए जाएंगे।

मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, आडवाणी जी ने अपने हाथों से खिलाया केक, देखें Video

21 से 25 नवंबर तक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व परिसीमन के लिए जिला स्तर पर तैयार प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 2 दिसंबर तक अंतिम प्रकाशन पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।  परीक्षण के बाद सभी आवेदन पत्रों पर अंतिम संस्तुतियां 6 दिसंबर तक पंचायत निदेशालय को भेजी जाएंगी। निदेशालय स्तर पर 7 से 13 दिसंबर के बीच अधिसूचना जारी की जाएगी। इस अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 14 से 18 दिसंबर के बीच किया जाएगा।

Tags: exclusiveLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindipanchayat electionsUP governmentUttar Pradesh News
Previous Post

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

नेपाल से तस्करी कर लाई गई 40 कुंतल मटर दाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
तस्कर गिरफ्तार

नेपाल से तस्करी कर लाई गई 40 कुंतल मटर दाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

असम में कोरोना

मुरादाबाद में रिकॉर्ड 86 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1 हजार के करीब

20/07/2020
AK Sharma

नागरिकों को बेहतर जीवन प्रदान करने में हम सब सहायक हों : एके शर्मा

07/04/2022
Google Pixel 6 will soon knock, smartphone has flat display

Google Pixel 6 जल्द देगा दस्तक, स्मार्टफोन में है फ्लैट डिस्प्ले

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version