• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दयानंद गरानी को टीम इंडिया में मिली अहम जिम्मेदारी

Desk by Desk
09/11/2020
in Categorized
0
team india

इंडिया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| नागरिक पुलिस वॉलिंटियर के रूप में कोलकाता की व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने वाले दयानंद गरानी ने शायद कभी सोचा नहीं होगा कि वह विराट कोहली और दूसरे भारतीय बल्लेबाजों के सामने 22 गज की दूरी पर गेंद लेकर खड़े होंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम के दुबई के बायो-बबल में जब किसान पिता के 28 साल के इस बेटे ने थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट के रूप में प्रवेश किया तो उन्हें भी लगा कि सपने भी सच होते हैं।

पूर्वी मिदनापुर जिले के सूदूर गांव जमातिया के इस थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट ने दुबई से पीटीआई को फोन पर बताया, ”मुझे जब इस बारे में बताया गया था तब मैं हैरान रह गया था, इसे मानने में मुझे थोड़ा समय लगा। जब मैंने इस बारे में अपने पिता को बताया तो वह भी चौंक गए और उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया।”

‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हो सकते हैं टीम से बाहर

थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट का काम बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजी के खिलाफ प्रैक्टिस कराना होता है। गरानी इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा है। टूर्नामेंट में टीम का अभियान खत्म होने के बाद वह भारत आने की तैयारी कर रहे थे तभी बीसीसीआई ने उनसे संपर्क कर के बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे।

टीम के नियमित थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघवेन्द्र (रघु) कोविड-19 की चपेट में है। गरानी ने कहा कि अपने पूरे जीवन में मैंने देश की सेवा करने का सपना देखा है और मेरे लिए यह एक मौका है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी जल्दी आएगा। उन्होंने आईपीएल के दौरान मुझमें कुछ देखा होगा। यह वास्तव में मेरी जिंदगी का अहम मोड़ है। आईपीएल कर तुलना में हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में चुनौती बहुत बड़ी होगी लेकिन नागरिक पुलिस का चुनौतीपूर्ण काम करने वाले गरानी के लिए यह ज्यादा परेशान करने वाला नहीं होगा।

कोहली और भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाजों को अभ्यास करने के लिए तैयार गरानी ने कहा कि मैं इस नई चुनौती के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार हूं। लगातार तीन घंटे तक 140 से अधिक की गति से गेंदबाजी (थ्रो-डाउन) करना मुश्किल काम है लेकिन गरानी इस चुनौती के लिए तैयार हैं।

Tags: cricketcricket newsDayananda GaraniHindi Cricket Newsindia tour of australiaKolkata trafficlatest cricket newsteam indiateam india throw down specialistvirat kohliकोलकाता पुलिसक्रिकेटटीम इंडियाथ्रो-डाउन स्पेशलिस्टदयानंद गरानीभारतीय क्रिकेट टीम
Previous Post

वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट- 2020 और बहुत कुछ दिखाएगा

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स से हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का सफर खत्म

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स से हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का सफर खत्म

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Helicopter Crash

नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश, दो अफसरों समेत 3 की मौत

04/09/2023

सीएम धामी गीतकार सुभाष बड़थ्वाल दो गीतों का किया विमोचन

27/11/2021
Find My Device Network

Find My Device Network को Google ने किया लॉन्च, फोन और गैजेट को आसानी से कर सकेंगे ट्रैक

09/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version