• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर भारतीय तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाने का लक्ष्य तय करे सरकार: राहुल गांधी

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे आने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चुनावी मुद्दे से साफतौर पर बचते हुए कोविड-19 वैक्सीन पर फोकस किया।

जाहिर है, बिहार और उत्तर प्रदेश में देश की यह पुरानी कोई खास योगदान नहीं दे सकी। इस मसले से हटते हुए बुधवार को गांधी ने ट्वीट किया, भले ही फाइजर ने एक वैक्सीन बना लिया है, लेकिन इसे हर भारतीय तक पहुंचाने के लिए लॉजिस्टिक पर काम करना जरूरी है।

भारत सरकार को वैक्सीन वितरण रणनीति बतानी होगी कि यह कैसे हर भारतीय तक पहुंचेगी। कुछ घंटों पहले आए चुनावी नतीजों में कांग्रेस बिहार में केवल 19 सीटें ही पा सकी है। उपचुनावों में भी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा के बरोदा विधानसभा की जीत का श्रेय भी असल में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिया जा रहा है, बजाय की पार्टी के केंद्रीय नेताओं को।

पश्चिम बंगाल में नहीं होंगे 10वीं, 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम : ममता बनर्जी

गुजरात उपचुनावों की बात करें तो राहुल गांधी के करीबी और राज्य के प्रभारी माने जाने वाले नेता राजीव सातव कुछ खास नहीं कर सके। यहां सभी 8 सीटें भाजपा ने जीतीं। कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी उपचुनावों में दोनों सीटें भाजपा से हार गए। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को पछाड़ने के लिए मैदान में उतरी कांग्रेस उपचुनाव नहीं जीत सकी, बल्कि भाजपा अब और अधिक शक्तिशाली बनकर उभर आई है। ऐसे ही हालात तेलंगाना और ओडिशा के हैं।

हालांकि छत्तीसगढ़ और झारखंड में हालात ठीक रहे, जहां कांग्रेस उपचुनाव जीतने में कामयाब रही। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा प्रभारी हैं, लेकिन पार्टी यहां एक भी सीट नहीं जीत पाई। यहां भाजपा ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 1 सीट जीती। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, ये नतीजे आगामी स्थानीय चुनावों के लिए एक ट्रेलर हैं। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है । उनका लोगों से संपर्क खत्म हो गया है। हर जगह नतीजे उनके खिलाफ आए हैं।

पश्चिम बंगाल में नहीं होंगे 10वीं, 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम : ममता बनर्जी

बता दें कि बिहार में मिली हार के लिए कांग्रेस के नेता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस को सेट प्रोटोकॉल से बाहर आना होगा, ताकि दिल्ली से चुनाव लड़ा जा सके। संकट के इस समय में केवल तीन नेता ही कुछ कर पाए हैं। जैसे- झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह झामुमो के साथ गठबंधन में दोनों सीटों पर भाजपा को हरा पाए हैं, इसी तरह भूपेंद्र सिंह हुड्डा बरोदा और भूपेंद्र बघेल मरवाही सीट कांग्रेस के खाते में डाल पाए हैं।

Tags: Assembly Electionsbiharby-electionsfocusKovid-19 vaccinerahul gandhiresultsउपचुनावकोविड-19 वैक्सीननतीजेफोकसबिहारराहुल गांधीविधानसभा चुनाव
Previous Post

एयरलाइंस को 70 फीसदी क्षमता के साथ उड़ान भरने की मिली छूट

Next Post

बिहार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई : मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Main Slider

छोटी घटनाएं बड़ी न बनें, डीएम-एसपी रखें नजरः मुख्यमंत्री

21/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Next Post
पीएम मोदी pm modi

बिहार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई : मोदी

यह भी पढ़ें

BB OTT: शिल्पा का वीडियो मैसेज सुनकर रो पड़ी शमिता शेट्टी, एक्ट्रेस ने कही ये बात

23/08/2021
Stock Market

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग

07/05/2026
MyGov Meri Sarkar

कल ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल को CM योगी करेंगे लॉन्च

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version