• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, जानें किसकी होगी छुट्टी, किसे मिलेगा मौका?

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 4 फरवरी को cm yogi

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 4 फरवरी को

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। विधानसभा उपचुनाव के बाद अब इसको लेकर उच्चस्तर पर मंथन शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के कारण दो मंत्रियों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा चार स्थान पहले से खाली हैं।

माना जा रहा है कि भाजपा सरकार का यह विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बार मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा। इसीलिए इसमें न केवल जातीय समीकरणों के हिसाब से समायोजन होगा, बल्कि क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने की कोशिश होगी। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहन की कोरोना के चलते मृत्यु हो गई। उपचुनाव में उनकी पत्नी संगीता चौहान जीत गईं।

दुनिया में एक दिन में आए 6 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 13 लाख की मौत

बुलंदशहर में दिवंगत विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी ऊषा सिरोही भी उपचुनाव जीत गईं। इन दोनों में से किसी एक मंत्री बनाया जा सकता है। कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रह चुके वीरेंद्र सिंह सिरोही की इस सरकार में भी मंत्री पद के लिए मजबूत दावेदारी थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला पाया।

इसी सरकार में मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के बाद मंत्रिमंडल में महिलाओं की तादाद अपेक्षाकृत कम हो गई है। अब इस संख्या को तीन से बढ़ा कर चार किया जा सकता है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कुछ मंत्रियों के कामकाज से  हैं नाखुश

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कुछ मंत्रियों के कामकाज से नाखुश हैं। बताया जा रहा है कि उनकी छुट्टी कर उन्हें संगठन में भेजा जा सकता है। वहीं उम्रदराज मंत्रियों को दूसरी जिम्मेदारी मिल सकती है। युवा विधायकों में कुछ को मौका मिल सकता है ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में वोटरों को जोड़ा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल भी वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल को हटा दिया था।

वैसे राजेश अग्रवाल इसी साल भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बना दिए गए। पिछले साल 19 अगस्त को मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। इसमें 18 नए मंत्री शामिल किए गए थे जबकि पांच मंत्रियों को प्रोन्नत किया गया था।

योगी मंत्रिपरिषद एक नजर में

कुल मंत्री- 54
कैबिनेट- 23
स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री-9
राज्य मंत्री-22

Tags: assembly elections 2020bjpBJP GovernmentUP CabinetUttar PradeshYogi Governmentउत्तर प्रदेशबीजेपी सरकारभाजपायूपी मंत्रिमंडलयोगी सरकारविधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

मरियम नवाज का इमरान खान पर बड़ा आरोप- जेल के बाथरूम में लगे थे हिडेन कैमरे

Next Post

सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा : राहुल गांधी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Rahul Gandhi

सच्ची पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा : राहुल गांधी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

दिल्ली पहुंचा CDS का पार्थिव शरीर, पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि

09/12/2021
Savin Bansal

परियोजना को गति देने डीएम ने भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास में तेजी लाने के दिए आदेश

04/12/2025
CM Vishnu Dev Sai

अपने जन्मदिन पर सीएम विष्णुदेव ने माता जी का लिया आशीर्वाद, पत्नी ने उतारी आरती

21/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version