• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपावली से लेकर छठ पर्व तक बरतें व्यापक सावधानी : सीएम योगी

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, नई दिल्ली, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 को देखते दीपावली से लेकर छठ पर्व तक व्यापक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि इन पर्वों में लोग आपस में भेंट करते हैं। छठ पर्व सामूहिक रूप से सम्पन्न किया जाता है। उन्होंने इसके दृष्टिगत जिला स्तर पर समीक्षा करते हुए संक्रमण के नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सरकारी आवास पर बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता प्रसार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा मेरठ में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर करने के लिए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए। उन्होंने सर्विलान्स व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू रखने के निर्देश भी दिये हैं।

पश्चिम बंगाल में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने की चार लोगों की हत्या

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतें। मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, पीएचसी तथा सीएचसी स्तर पर इमरजेंसी व्यवस्था को सक्रिय और प्रभावी बनाकर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के बाद प्रत्येक जिले में लोन मेले आयोजित किये जाएं। इन कार्यक्रमों से जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए।

उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जाड़ा बढ़ने से पूर्व स्वेटर वितरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वेटर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समय से सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर उपलब्ध करा दिये जाएं। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की टंकियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस सम्बन्ध में एक सप्ताह के दौरान सभी आवश्यक प्रबन्ध कर लिये जाएं। उन्होंने खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग को धान क्रय केन्द्रों की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को एमएसपी का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।

राजग विधानमंडल दल की 15 नवंबर को बैठक में नीतीश के नाम पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन और सेवायोजन के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। इस सम्बन्ध में एक कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू किया जाए। उन्होंने दीपावली एवं छठ पर्व के बाद मनरेगा के तहत तालाबों के पुनरुद्धार कार्य को प्रारम्भ किये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक एक्सप्रेस-वे निमार्णाधीन हैं।

इन एक्सप्रेस-वेज के किनारे औद्योगिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। इससे यह एक्सप्रेस-वे राज्य को देश का सबसे प्रोग्रेसिव स्टेट बनाने में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। उन्होंने विंध्य क्षेत्र में हर घर नल योजना के तहत पेयजल स्कीम के शुभारम्भ के लिए तेजी से सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

Tags: Chhath festivalChhath festival newscm yogiCM Yogi in AyodhyaDeepavaliDeepavali worshipDiwali FestivalDiwali worshipGanesh-Lakshmi Pujaगणेश-लक्ष्मी पूजाछठ पर्वछठ पर्व की खबरदिवाली का त्योहारदिवाली की पूजादीपावलीदीपावली पूजनसीएम योगीसीएम योगी अयोध्या में
Previous Post

पश्चिम बंगाल में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने की चार लोगों की हत्या

Next Post

उदित राज ने पूछा- भाजपा का वोट शेयर घटा तो सीटें कैसे बढ़ीं?

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
उदित राज Udit Raj

उदित राज ने पूछा- भाजपा का वोट शेयर घटा तो सीटें कैसे बढ़ीं?

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात

02/06/2025
Atiq Ahmed

माफिया अतीक अहमद का बेटा बाल गृह से रिहा, CWC ने बुआ को किया सुपुर्द

09/10/2023
Fatehpur case echoed in UP assembly

समाजवादी पहले माहौल बिगाड़ते हैं, फिर सदन नहीं चलने देते

12/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version