• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

40 लाख की शराब बरामद, यूपी STF ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शराब की कथित रूप से तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की है।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि बल को सूचना प्राप्त हो रही थी कि अन्तर्राज्यीय गिरोहों द्वारा मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर में की जा रही है। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों/टीमों को सूचना इकट्ठा करने एवं ठोस कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।

कानपुर: छह साल की मासूम की नृशंस हत्या, शरीर के कई अंग गायब

मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से एक वाहन में लदी हुयी अवैध शराब प्रतापगढ़ जाने वाली है. इसके बाद मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को विष्णुपुर कला मोड़ पर रोककर जांच की गयी और उसकी निशानदेही पर अवैध शराब से लदे ट्रकों को पकड़ा गया तथा तीन अभियुक्तों भगवान, अनिल और इंद्रसेन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

उनके कब्जे से 990 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गयी जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 40 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

इथोपिया: राजधानी एस्मारा में रॉकेटों से हमला, टीपीएलएफ़ संगठन ने ली जिम्मेदारी

बता दें कि कल ही लखनऊ के बंथरा इलाके में ज़हरीली शराब मामले में एक और शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रसूलपुर गांव के निर्मल यादव की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई है। इस कांड में अब तक कुल 4 लोगों की जान जा चुकी है. इससे पहले मोहम्मद अनीस, राजकुमार और सुंदर लाल की मौत हुई थी। जिलाधिकारी ने पूरे मामले में मजिस्ट्रेटी जांच टीम गठित कर दी है। इसमें एडीएम पूर्वी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रशासन की तरफ से शराब के गोदाम को सील कर दिया गया है। आवंटी ठेकेदार हिरासत में ले लिया गया है और एफआईआर भी दर्ज हो गई है। प्रथम दृष्टया दोषी सरकारी कर्मचारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है।

Tags: crime newscrime news in hindiliquor recoverdlucknow crime newsLucknow Newsup newsup stf
Previous Post

कानपुर: छह साल की मासूम की नृशंस हत्या, शरीर के कई अंग गायब

Next Post

पद्मभूषण सम्मानित सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, डॉक्टर बोले- ठीक करने का अंतिम प्रयास जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
सौमित्र चटर्जी

पद्मभूषण सम्मानित सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, डॉक्टर बोले- ठीक करने का अंतिम प्रयास जारी

यह भी पढ़ें

UP Assembly By-election

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सब दुखी: अखिलेश यादव

03/02/2024
propose day

Propose Day: इन शायरियों के साथ करें अपने पार्टनर से प्यार का इजहार

08/02/2026
Water Bottle

पानी की बोतल पर 5 रुपए ज्यादा वसूलना पड़ा महंगा, रेलवे ने लगाया इतने लाख का जुर्माना

18/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version