• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में एक बार फिर नीतीश-सुशील की जोड़ी, कल हो सकता है शपथग्रहण

Writer D by Writer D
15/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश-सुशील

नीतीश-सुशील

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना में एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। इस तरह से नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के सीएम बनेंगे। जबकि डिप्टी सीएम के लिए सुशील मोदी को चुना गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की। एनडीए की इस बैठक में सभी चार घटक दल मौजूद रहे। इस बार चुनाव में एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी के 125 विधायक चुने गए हैं।

कटिहार से बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधायक दल का नेता चुनाव गया है। जबकि रेणु देवी को बीजेपी विधायक दल का उपनेता चुना गया है।

JD(U) Chief Nitish Kumar named as the next Chief Minister of Bihar, in NDA meeting at Patna

Visuals from NDA meeting at Patna, Bihar pic.twitter.com/Xz8Fr0WDw5

— ANI (@ANI) November 15, 2020

इधर सुशील मोदी एक बार फिर से बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम के पद के लिए सुशील मोदी का नाम फाइनल किया गया है। सुशील मोदी को बीजेपी विधानमंडल का नेता चुना गया है।

मशहूर बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

नीतीश कुमार थोड़ी देर में राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार कल सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इससे थोड़ी देर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी नेता सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एक कार में सवार होकर सीएम आवास पहुंचे। यहीं पर एनडीए की मीटिंग हो रही है।

एनडीए की मीटिंग से पहले पटना में जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायकों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में नीतीश कुमार को जेडीयू के विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार का फिर से बिहार का सीएम बनना पक्का हो गया है।

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई महिला की मौत, शव को सड़क पर रखकर डॉक्टर फरार

इस बीच एनडीए की मीटिंग से पहले बीजेपी के विधायकों की मीटिंग हुई। इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को भी पहुंचना था, लेकिन वे इसमें नहीं पहुंच पाए। राजनाथ सिंह बाद में पटना पहुंचे हैं। पटना में राजनाथ सिंह एनडीए की विधायक दल की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। सुशील मोदी भी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। विधायक दल की बैठक के बाद सभी नेता स्टेट गेस्ट हाउस चले गए हैं। इस बार बीजेपी के 74 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

बीजेपी की इस बैठक में कुछ कारणवश पार्टी के नेता के नाम पर चर्चा नहीं हो पाई। इस बीच सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी को दिल्ली बुलाया है।

बाराबंकी: पराली जलाने पर लेखपाल ने दी किसान को धमकी, सदमे से हुई मौत

बीजेपी के नेता सुभाष सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में बीजेपी के नेता के नाम पर चर्चा नहीं हो सकती है, लेकिन बीजेपी के नेता चाहते हैं कि बेदाग छवि के नीतीश और सुशील मोदी एक बार फिर से राज्य के सीएम और डिप्टी सीएम बनें।

सीएम पद पर सुभाष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि सीटों की संख्या से इतर राज्य के सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे और बीजेपी इस फैसले पर कायम हैं।

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionbihar election 2020Bihar Election First Phase VotingBihar Elections 2020Bihar Hindi Newsbihar newsLIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020National newspatna newsPoling News
Previous Post

मशहूर बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Next Post

अपने जनधन खाते को आज ही करवाए आधार नंबर से लिंक, होगा लाखों का फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
जनधन खाता

अपने जनधन खाते को आज ही करवाए आधार नंबर से लिंक, होगा लाखों का फायदा

यह भी पढ़ें

Hair Oil

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

08/11/2025
plants

इस दिशा में न रखें पौधे, आर्थिक परेशानियों से घिर जाएंगे

12/07/2024
Coconut Oil

तपती गर्मियों में पाएं नेचुरल ग्लो, नहाने से पहले अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

23/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version