• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान: चीनी घोटाले में पीएम इमरान के मित्र और शाहबाज शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज

Desk by Desk
16/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    चीनी घोटाले के मामले में पाकिस्तान के शीर्ष जांच निकाय ने नेता शाहबाज शरीफ, प्रधानमंत्री इमरान खान के दोस्त और तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस अरबों रुपए के चीनी घोटाले के सिलसिले में रविवार को संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ, उनके बेटों- हमजा और सुलेमान, पीएम इमरान खान के दोस्त जहांगीर तरीन और उनके बेटे अली तरीन के खिलाफ धनशोधन, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और सरकारी शेयरधारकों के साथ धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया.

बिहार : आज 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, होंगे दो उप मुख्यमंत्री

इस मामले में तरीन और उनके बेटे पर 4.35 अरब रुपए की धोखाधड़ी और धनशोधन करने का आरोप है जबकि शाहबाज और उनके बेटे 25 अरब रुपए के ऐसे ही आरोपों से घिरे हैं. कुछ दिन पहले ही लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान प्रत्याभूति एवं विनिमय आयोग और एफआईए द्वारा तरीन के जेडीडब्ल्यू शुगर मिल्स और फारूकी पल्प मिल्स और शाहबाज के अल-अरबिया शुगर मिल्स के खिलाफ ‘प्रक्रियागत खामियों तथा तानशाही कवायद’ के आधार पर एफआईए में दर्ज किए गए मामले को खारिज कर दिया था.

एफआईए ने बताया कि कोर्ट ने उसे इस चीनी घोटाले में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने का अधिकार प्रदान किया. शाहबाज और उनके बेटे हमजा राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत के तहत लाहौर की कोट लखपत जेल में हैं जबकि उनके छोटे बेटे सुलेमान लंदन में हैं. एनएबी के धनशोधन मामले में एक स्थानीय कोर्ट उन्हें फरार घोषित कर चुकी है. तरीन और उनके बेटे हाल ही लंदन से लौटे हैं. अली पाकिस्तान सुपर लीग फ्रैंचाइज ‘मुल्तान सुल्तान’ के मालिक हैं. एफआईए ने इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं की है.

Tags: 24ghanteonline.comImran Khan newsPakistanpakistan imran governmentpakistan sugar scamShahbaz Sharif
Previous Post

बाजार में म्यूचुअल फंड फोलियो का आंकड़ा पहुंचा 9.37 करोड़ पर

Next Post

नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण का विपक्ष करेगा बायकॉट! तेजस्वी ने किया समारोह का बहिष्कार

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
RJD

नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण का विपक्ष करेगा बायकॉट! तेजस्वी ने किया समारोह का बहिष्कार

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास

03/05/2023
कोरोना के नये स्ट्रेन New strains of corona

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने का अटल ने प्रारम्भ किया था : योगी

26/12/2020
Uber

उबर ने कर्मचारी आवागमन सेवा की शुरू

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version