• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आखिर चीन की दीवार को क्यों कहा जाता है ‘दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान’

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
china wall interesting facts

china wall interesting facts

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जो चीन की विशाल दीवार से परिचित नहीं होगा। पूरे विश्व से लोग इस दीवार को देखने के लिए आते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि यह दीवार अंतरिक्ष से भी दिखती है। अंग्रेजी में ‘ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ के नाम से जाने जानी वाली यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। इसकी वजह ये है कि यह दुनिया की भी सबसे लंबी दीवार है।

इस दीवार की लंबाई कितनी है, इसको लेकर थोड़ा विवाद है। दरअसल, साल 2009 में किए गए एक सर्वेक्षण में दीवार की लंबाई 8,850 किलोमीटर बताई गई थी, लेकिन साल 2012 में चीन में ही किए गए एक राजकीय सर्वेक्षण में यह बात गलत साबित हो गई। उस सर्वेक्षण में बताया गया कि चीन की दीवार की कुल लंबाई 21,196 किलोमीटर है। सर्वेक्षण की यह रिपोर्ट चीन के प्रमुख समाचार पत्र शिन्हुआ में भी प्रकाशित हुई थी।

इस दीवार के बनने की कहानी कोई दो चार सौ साल नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। वैसे तो ऐसी दीवार बनाने की कल्पना चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग ने की थी, लेकिन वो ऐसा कर नहीं सके थे। उनके मरने के सैकड़ों साल बाद दीवार का निर्माण कार्य आरंभ किया गया। माना जाता है कि इसे बनाने की शुरुआत ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी में हुई थी, जो 16वीं शताब्दी तक चली। इसका निर्माण एक नहीं बल्कि चीन के कई राजाओं ने अलग-अलग समय में करवाया है।

कहा जाता है कि इस दीवार का निर्माण दुश्मनों से चीन की रक्षा करने के लिए किया गया था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका था। 1211 ईस्वी में मंगोल शासक चंगेज खान ने एक जगह से दीवार को तोड़ दिया था और उसे पार कर चीन पर हमला कर दिया था।

चीन में इस दीवार को ‘वान ली चैंग चेंग’ के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इस दीवार की चौड़ाई इतनी है कि इसपर एक साथ पांच घोड़े या 10 पैदल सैनिक चल सकते हैं। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है।

Tags: china wallchina wall from spacechina wall historychina wall interesting factschina wall lengthchina wan li chang chengGreat Wall of Chinagreat wall of china built bygreat wall of china heightgreat wall of china historygreat wall of china lengthworld's longest wallग्रेट वॉल ऑफ चाइनाचीन की दीवारचीन की दीवार का रहस्यचीन की दीवार के रोचक तथ्यचीन की महान दीवारचीन दीवारदुनिया की सबसे लंबी दीवार
Previous Post

यूपी में लोग बीमारी से कम अपराधियों की गोली से ज्यादा मर रहे हैं : अखिलेश

Next Post

ऐसी नाकारा सरकार नहीं देखी जहाँ ऐसे कुशासन में दुशासन घूम रहे है : संजय सिंह

Desk

Desk

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Makeup Remover
फैशन/शैली

होममेड रिमूवर से हटाएं अपना मेकअप, जानें बनाने का आसान तरीका

14/07/2026
Next Post
Sanjay Singh

ऐसी नाकारा सरकार नहीं देखी जहाँ ऐसे कुशासन में दुशासन घूम रहे है : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

suicide

पति की कोविड-19 से मौत के बाद महिला ने दिव्यांग बेटे की हत्या कर की आत्महत्या

26/08/2020
CM Yogi

भारत छोड़ो आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने निभायी सक्रिया भूमिका: सीएम योगी

25/04/2025
Indian economy

कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की हालत में दिख रहे है सुधार के संकेत

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version