Main Sliderराजनीतिराष्ट्रीय

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके RSS पर किया वार, बोली ये बात

राजनीति डेस्क.   हैदराबाद से सांसद और AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में एक ट्वीट करके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर वार किया है. कल की हुई अपनी ट्वीट में ओवैसी ने कहा कि, “संविधान व्यक्तिगत गरिमा, विविधता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है. जब संघ संविधान की प्रशंसा करता है तो वह इन आवश्यक मूल्यों की कभी बात नहीं करता है क्योंकि वह ऐसा भारत चाहता है जहां 1 धर्म और पहचान सर्वोच्च हो. यह हमारे संस्थापकों की दृष्टि ‘equal & just Bharat’ के विपरीत ध्रुवीय है.” ऐसा पहली बार नही है जब ओवैसी ने RSS पर निशाना साधा हो.

जाने प्लाज्मा थेरेपी से जुड़ीं अहम बाते, कौन-किसे दान कर सकता है प्लाज्मा

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर अपना कब्जा जमाया है. इस जीत से उत्साहित ओवैसी ने कहा है कि वह अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पूरी ताकत से ताल ठोकेंगे. AIMIM के बंगाल में चुनाव लड़ने पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘ओवैसी (की पार्टी) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में उतरें या नहीं उतरें, लेकिन हमें विश्वास है कि वहां दो तिहाई बहुमत से हमारी सरकार बनेगी.’

AIMIM मुखिया ने पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा बिहार के चुनावों में उनकी पार्टी को ‘वोटकटवा’ कहने पर भी निशाना साधा. उन्‍होंने पूछा कि चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र में मुस्लिमों के कल्‍याण के लिए क्‍या किया है. ओवैसी ने कहा, ‘AIMIM 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लड़ेगी. वक्‍त बताएगा कि हम किसके साथ गठजो़ड़ करते हैं.’

 

 

Related Articles

Back to top button