• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेंगलुरु टेक समिट के वीडियो कॉन्फ्रेंस मे PM मोदी बोले, ‘टेक ने हमारी जिंदगी बदल दी’

Desk by Desk
19/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
pm modi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय डेस्क.   गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘बंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन-2020’ (बीटीएस 2020) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने मानव जीवन में टेक्नोलोजी की महत्ता को उजागर किया. प्रधानमंत्री मोदी बोले, ‘टेक ने हमारी जिंदगी बदल दी है. प्रौद्योगिकी के माध्यम से, हमने मानवीय गरिमा को बढ़ाया है. एक क्लिक में लाखों किसानों को मौद्रिक समर्थन मिला. लॉकडाउन जब चरम पर था तब यह तकनीक थी जिसने यह सुनिश्चित किया कि भारत के गरीबों को उचित और तेजी से सहायता मिले.’

केंद्र सरकार ने विवाद से विश्वास योजना के तहत जुटाया 72,480 करोड़ रुपये का टैक्स

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, सूचना के युग में भारत आगे निकलने के लिए विशिष्ट स्थान पर है. हमारे पास सबसे अच्छे दिमाग के साथ-साथ सबसे बड़ा बाजार भी है. हमारे लोकल टेक समाधानों में वैश्विक स्तर पर जाने की क्षमता है. यह टेक-सॉल्यूशन का समय है जिसे भारत में डिज़ाइन किया गया है लेकिन दुनिया के लिए तैनात हैं.

Addressing the Bengaluru Tech Summit. https://t.co/OJ84I7DP1W

— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2020

बेंगलुरु टेक समिट, 2020 में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने डिजिटल और तकनीकी समाधान के लिए सफलतापूर्वक एक मार्केट बनाया है. इसने प्रौद्योगिकी को सभी योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है. टेक्नॉलिजी की वजह से ही हमारी स्कीम्स ने इतनी तेजी से लोगों की जिंदगी बदली है.

तीन दिनों के इस सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक नवाचार एवं प्रौद्योगिकी सोसाइटी (केआईटीएस), कर्नाटक सरकार के इन्‍फॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी संबंधी विजन ग्रुप, बायोटेक्‍नोलॉजी एंड स्‍टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्‍नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और एम.एम. एक्टिव साइंस टेक कम्‍युनिकेशन्‍स के सहयोग से किया है.

युवा निभा सकते हैं अहम रोल: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि, मजबूत साइबर सुरक्षा समाधान विकसित करने में युवा प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं; युवाओं की क्षमता और उनके लिए अवसर अनंत हैं. उन्होंने आगे कहा कि, डिजिटल इंडिया जीवन का एक तरीका बन गया है और BHIM UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) इसका एक उदाहरण है.

BTS2020 कार्यक्रम 19 से 21 नवंबर तक होने वाला है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि ‘बेंगलुरु टेक समिट’ में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन, स्विस कॉन्‍फेडरेशन के उपाध्‍यक्ष गाई पार‍मेलिन और कई दूसरी गणमान्‍य हस्तियां भाग लेंगी. इनके अलावा, इस कार्यक्रम में भारत और पूरे विश्‍व के टॉप थिंकर, इंडस्ट्री फ्रंटलाइन लीडर, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, रिसर्चर, इनोवेटर, निवेशक, पॉलिसी मेकर और एजुकेशन सेक्टर की महत्‍वपूर्ण हस्तियां भी शामिल होंगी.

Tags: 24ghanteonline.comBangalore Tech SummitBengaluru Tech Summitnarendra modipm modi
Previous Post

देव दीपावली पर 30 नवम्बर  को 15 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के 84 घाट

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव में हार की गाज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर गिरना तय

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Next Post
पश्चिम बंगाल चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव में हार की गाज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर गिरना तय

यह भी पढ़ें

विहिप कार्यकर्ता को धमकी

विहिप कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार

07/09/2020
Parineeti-Raghav Wedding

खत्म हुआ इंतजार! सामने आई परिणीति और राघव की शादी की क्यूट तस्वीरें

25/09/2023
Australia India Test Series

पृथ्वी शाॅ के खाता न खोलने से लेकर विराट कोहली के रन-ऑउट तक

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version