• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LAC साजिश में जुटा चीन, पीएलए के लिए तेजी से बना रहा बुनियादी ढांचा

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
चीन को बड़ा झटका China

चीन को बड़ा झटका

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के साथ जारी वार्ता के बावजूद चीन 3,488 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी सेना के लिए तेजी से बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। साथ ही पूरी एलएसी पर अपने सैनिकों की नए सिरे से तैनाती भी कर रहा है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि वह वार्ता के साथ-साथ लंबे समय तक सैन्य तैनाती की तैयारी भी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, चीन काराकोरम पास और रेचिन ला के पास बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है।

भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों ने वहां क्रेनों और निर्माण उपकरणों की आवाजाही देखी है। चीन मॉडल गांवों के नाम पर स्थायी एकीकृत रिहायशी बुनियादी ढांचों का भी निर्माण कर रहा है। ऐसे गांवों को पूरी एलएसी पर देखा गया है। शीर्ष सूत्रों ने बताया कि पैंगोंग झील के पास रुडोक में नए परिसर बन गए हैं। यह चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के गोबक कैंप से करीब 5.5 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित हैं।

बहिष्कार से बचने के लिए ड्रैगन की नई चाल, MADE IN CHINA की जगह MADE IN PRC लिख दे रहा है चकमा

पीएलए के ग्यांत्से कैंप के दक्षिण में भी निर्माण गतिविधियां देखी गई है। इन इलाकों में दो इमारतें, 12 शेड और अन्य ढांचे बन गए हैं। पीएलए कर्मियों के रहने के लिए चीन ने यातंग काउंटी के तहत देजाबु इलाके में एक नई इमारत और छह बंकरों का निर्माण भी किया है। कामेंग के सामने बम्ड्रो में शेल्टर बनाए गए हैं। मेरा ला, थग ला और यांगत्से इलाकों में गश्त के दौरान पीएलए कर्मियों के ठहराव के लिए डोमसोंगरोंग के नजदीक बम्ड्रो में कंक्रीट की छह से सात झोपडि़यां बनाई गई हैं। सांगसम को चायुल डीजे से जोड़ने वाली एक लेन वाली सड़क के निर्माण के बाद पीएलए ने वहां अब कैंप निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में चीन ने सभी हिस्सों में हाईवे निर्माण परियोजनाओं को तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। 572 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए निविदा कार्य पूरा कर लिया गया है और नए निर्माण शुरू हो गए हैं। चीन ने तिरकांगतो शिवांग ला से सड़क का निर्माण कर लिया है। तिरकांग गांव के दक्षिण पश्चिम में शियांग ला की ओर पहाड़ी के ऊपर की तरफ काम जारी है। तिरकांग गांव में दो मोबाइल टावर भी स्थापित किए गए हैं। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के परिवहन विभाग ने भी सात परियोजनाएं शुरू की हैं।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comarmy projectban on chinese productsborder disputeChinaCOVID-19hindi newsIndiaindia china disputeIndia News in Hindiindian armyinternational disputelatest newslatest update on chinanarendra modiNational newsNEWSnews in hindinews on chinapeople liberation armyplapm modiहिंदी समाचार
Previous Post

एक्ट्रेस निया शर्मा ने किया ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर डांस, वीडियो हुई वायरल

Next Post

शॉर्ट्स के साथ दुपट्टा में मॉर्डन दुल्हन बनीं जसलीन मथारू

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
jasleen mathur

शॉर्ट्स के साथ दुपट्टा में मॉर्डन दुल्हन बनीं जसलीन मथारू

यह भी पढ़ें

Shipra Pathak

त्रिवेणी संगम की स्वच्छता और निर्मलता से अभिभूत हुईं नजर आईं वॉटर विमेन शिप्रा पाठक

21/01/2025
shivpal yadav

इस बजट से देश में महंगाई व देश के ऊपर कर्जा बढ़ेगा : शिवपाल

02/02/2021
Akhilesh Yadav

यह लोकतंत्र के खिलाफ ‘मेगा साजिश’ है…SIR को लेकर अखिलेश ने BJP पर बोला हमला

28/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version