• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य मिशन मोड पर किया जाए : योगी

Writer D by Writer D
21/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रवेश नियंत्रित (ग्रीनफील्ड) परियोजना का निर्माण प्रारम्भ करने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाए।

श्री योगी ने शुक्रवार शाम अपने सरकारी आवास पर गंगा एक्सप्रेस-वे प्रवेश नियंत्रित (ग्रीनफील्ड) परियोजना की समीक्षा करते हुये कहा कि परियोजना के निर्माण की आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर अगले साल जून तक कार्य अवश्य प्रारम्भ कर दिया जाए। सभी निर्माण कार्यों के प्रारम्भ के साथ ही उनके पूर्ण होने की तिथि निश्चित होनी चाहिए। किसी भी निर्माण कार्य के लिए अनावश्यक रिवाइज्ड इस्टीमेट प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए।

उन्होने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को पूरी तेजी और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना के वित्त पोषण की सभी सम्भावनाएं तलाश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गंगा एक्सप्रेस-वे प्रवेश नियंत्रित (ग्रीनफील्ड) परियोजना को पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है। आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार अपने संसाधनों से इसका निर्माण कार्य पूर्ण कराएगी।

सर्दी के मद्देनजर रैनबसेरों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध  कराएं जिला प्रशासन : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का ऋण सफलतापूर्वक अपने संसाधनों का उपयोग करके माफ किया। उस समय के मुकाबले वर्तमान में प्रदेश की स्थिति बहुत अच्छी है। निवेशक राज्य में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रही आधारभूत सुविधाएं राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाई प्रदान करेंगी। गंगा एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित निर्मित विभिन्न मार्गों से प्रदेश में देश की सबसे अच्छी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के संरेखण में पड़ने वाले सभी 12 जिलों में औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की दिशा में भी एक्सप्रेस-वे के निर्माण के साथ ही, कार्य प्रारम्भ कर दिया जाए। इसके लिए आवश्यक भूमि प्राप्त करने की प्रक्रिया भी साथ-साथ संचालित की जाए।

PM मोदी ने कोरोना वैक्सीन की रणनीति पर की समीक्षा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने गंगा एक्सप्रेस-वे प्रवेश नियंत्रित (ग्रीनफील्ड) परियोजना के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया। उन्होंने बताया कि वेस्ट यूपी को ईस्ट यूपी से जोड़ने वाले मेरठ और प्रयागराज के बीच एक 6-लेन (8-लेन तक विस्तार योग्य) पूरी तरह से नियंत्रित एक्सप्रेस-वे की योजना है। 594 किलोमीटर लम्बा एक्सप्रेस-वे एन0एच0-235 (वर्तमान में एनएच-334) के ग्राम बिजौली, जिला मेरठ के पास शुरू होगा और जिला प्रयागराज में जुडापुर दाँदू गांव के पास एनएच-19 के बाईपास पर समाप्त होगा।

गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ, बुलन्दशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज से होकर गुजरेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए आरओडब्ल्यू-120 मीटर चौड़ा होगा। सभी संरचनाए 8-लेन की होगी। गंगा एक्सप्रेस-वे का डिजाइन स्पीड 120 किमी प्रति घण्टा एवं यातायात के लिये स्पीड 100 किमी प्रति घण्टा होगी।

ढाबा मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

गंगा एक्सप्रेस-वे पर 17 इण्टरचेंज प्रस्तावित हैं, जो प्रमुख मार्गों एवं शहरों से जुड़ेंगे। इस पर 09 यात्री सुविधा केन्द्र प्रस्तावित हैं, जो मुख्य मार्ग के दोनों तरफ से जुड़े होंगे। रोड सेफ्टी के दृष्टिगत गंगा एक्सप्रेस-वे पर 15 मीटर का डिप्रेस्ड मीडियन प्रस्तावित है। परियोजना की कुल सम्भावित लागत 36,410 करोड़ रुपए है, जिसमें भूमि अध्याप्ति की सम्भावित लागत 9,255 करोड़ रुपए है। परियोजना के निर्माण के लिये 12 भाग प्रस्तावित हैं, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गयी है।

Tags: cm yogiconstruction of Ganga ExpresswayGanga Expresswayup news
Previous Post

ढाबा मालिक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Next Post

हॉलिडे पर सेलिब्रिटीज की तरह आप भी ट्राई करें फ्लोरल प्रिंट पजामा लुक

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Floral Fashion Trend

हॉलिडे पर सेलिब्रिटीज की तरह आप भी ट्राई करें फ्लोरल प्रिंट पजामा लुक

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीद आंदोलनकारियों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

09/11/2023
Transfer

यूपी में 6 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, सात जिलों के CMO भी बदले

02/09/2022
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

सीएम गहलोत ने राज्यपाल को सौंपी 102 विधायकों की सूची, किया यह दावा

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version