• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली
0
पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा सीजफायर Pakistan breaks ceasefire in Nowshera

पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा सीजफायर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नौशेरा। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत शनिवार को जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।

राजौरी जिले के नौशेरा के लाम इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम उल्लंघन में एक सेना का जवान शहीद हो गया है। जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार और शनिवार की रात में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर युद्ध विराम का उल्लंघन किया।

गोलीबारी में हवलदार रैंक का सेना का जवान घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि गोलीबारी में घायल एक अन्य सैनिक को इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी और गोलाबारी हो रही है।

Gauahar Khan Wedding: यहां होगी गौहर-जैद की ग्रैंड वेडिंग? फोटोशूट का है ये खास प्लान

इससे पहले गुरुवार को  भी हीरानगर में पाकिस्तानी सैनिकों ने रात दस बजे से करोल पंगा, भीके चक, चक सामां पोस्ट से गोलाबारी शुरू की, जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। पाकिस्तानी सैनिकों ने बीएसएफ की करोल कृष्णा, मनियारी, सतपाल पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का प्रयास किया।

इसका बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को रोकने के लिए गोलाबारी कर रहा है। साथ ही आतंकियों की घुसपैठ कराने की ताक में भी है।

सांबा के बैनगलाड में पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग से खदेड़ा

बन टोल प्लाजा में चार आतंकियों के ढेर होने के दूसरे ही दिन शाम सवा सात बजे सांबा सेक्टर के बैनगलाड क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया। चक फकीरा पोस्ट के पास ज्यादा ऊंचाई पर उड़ते ड्रोन की आवाज और लाइट देखने के बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की।

500 मीटर भारतीय क्षेत्र में घुस आया ड्रोन फायरिंग होने पर पाकिस्तान लौट गया। वहीं, ड्रोन नजर आने की घटना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया गया। सीमा पार पाकिस्तानी रेंजरों की चमन खुर्द पोस्ट पड़ती है। सूत्रों ने बताया कि शाम 7.15 बजे नजर आया ड्रोन काफी ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहा था। बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर उसे वापस खदेड़ दिया।

Tags: # Ceasefire violation#Ceasefireindian armyJammu Hindi SamacharJammu News in HindiLatest Jammu News in Hindimartyr soldierone army personnel has lost his lifePakistanPakistan breaks ceasefire in Nowshera
Previous Post

सुशांस सिंह केस: अभी तक सच नहीं आ पाया सामने, जांच एजेंसियों पर सवाल

Next Post

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वॉल्वो ट्रक में घुसी, बच्चे की मौत, पांच अन्य घायल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Next Post
Road Accident

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वॉल्वो ट्रक में घुसी, बच्चे की मौत, पांच अन्य घायल

यह भी पढ़ें

हत्या

हरदोई: ससुर ने की थी दामाद और बेटी की हत्या, ढाई साल बाद हुआ खुलासा

13/11/2020
Boat

ग्रामीणों को लेकर जा रही नाव शारदा नदी में पलटी, पानी के तेज बहाव में बहे पिता-पुत्री

06/09/2025
benefits of mulethi

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक में कारगर है मुलेठी

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version