• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानवता और राष्ट्र के प्रति वफादार बनो और तुम दुनिया को हिला दोगे: आनंदीबेन पटेल

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा
0
आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel

आनंदीबेन पटेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 63 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित इस समारोह में कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यह अवसर है उन छात्रों को बधाई देने का जिन्हें उपाधियां प्राप्त हो रही हैं। यह उनके शैक्षणिक लक्ष्य की प्राप्ति का उत्कर्ष है। यह उन सभी आचार्यों शिक्षाविदों की भी प्रशंसा का समय है, जिनके अथक प्रयासों से इन छात्रों ने यह सफलता हासिल की। आज पदक या उपाधि पाने वाले कई छात्रों का विश्वविद्यालय से औपचारिक संबंध पूर्व छात्र का हो जाएगा। इस परिसर से सीखे गए मूल्य आपको जीवन भर संबल प्रदान करेंगे।

KTM 250 Adventure भारत में लॉन्च, 2.48 लाख रुपये है कीमत

मैं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति और शिक्षाविद् होने के नाते आपसे यह आह्वान करती हूं कि सदैव श्रेष्ठता की ओर आगे बढ़ो। क्योंकि साधारणता के लिए कोई स्थान नहीं है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि दृढ़ता से आगे बढ़ो। एक दिन या एक साल में सफलता की कामना न करो। सदैव उच्चतम लक्ष्य को देखो। स्थिर रहो। ईष्र्या व द्वेष से दूर रहो। आज्ञाकारी बनो। सदैव सत्य की राह पर चलो। मानवता और राष्ट्र के प्रति वफादार रहो। और तुम दुनिया को हिला दोगे। आपकी विचारधारा सदैव राष्ट्र हित में हो न कि राष्ट्र के खिलाफ।

उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय को 100 वर्ष पूरा करने पर बधाई दी। बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय देश का 9वा ऐसा विश्वविद्यालय है जिसने 100 वर्ष पूरे किए। इस 100 वर्ष के सफर में देश को चलाने वाले राष्ट्रपति से लेकर चंद्रयान मिशन की कमान संभालने वाले वैज्ञानिक तक विश्वविद्यालय ने दिए हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए अनेक उपलब्धियां भी हासिल की है।

कार्यक्रम में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान 14 होनहार छात्रों को 15 मेडल दिए गए। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के कई वरिष्ठ शिक्षकों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

इनको दिए जाएंगे मेडल

शिवांश मिश्रा को विश्विविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ छात्र का चांसलर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। वहीं सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के तौर पर रैना शुक्ला को कुलपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। लॉकडाउन के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाली तेजस्विनी बाजपेई को चक्रवर्ती स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। हर्षिता दुबे को परा स्नातक में सभी संकायों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कुलपति रजत पदक से नवाजा जाएगा। इनके साथ ही मारिया खातून, मोहम्मद आमिर, शिखर श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, सोनिया गुप्ता, पलक मिश्रा, ज्योति सिंह, बिदिशा, सनातन सम्कल्प , अभय द्विवेदी भी शामिल है।

Tags: Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharmahindi newsLU Convocationlucknow universitynews in hindiUP Governor Anandiben Patelउपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्माएलयू दीक्षांत समारोहयूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेललखनऊ विश्वविद्यालय
Previous Post

KTM 250 Adventure भारत में लॉन्च, 2.48 लाख रुपये है कीमत

Next Post

जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
ceasefire violation rajouri

जिला राजौरी के नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद

यह भी पढ़ें

कुशीनगर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव 60 new Corona positive in Kushinagar

यूपी : कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 2984 नए मामले,लखनऊ में 429

25/07/2020
attempt to murder

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की हालत नाजुक

13/10/2020
UP SSF

यूपी एसएसएफ को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करेगी योगी सरकार

18/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version