• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमिका से बिछड़ने के डर से युवक ने मेरठ कोतवाली में काटी अपनी गर्दन, मचा हड़कंप

Desk by Desk
24/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
युवक ने मेरठ कोतवाली में काटी अपनी गर्दन injured-man Meerut Kotwali

युवक ने मेरठ कोतवाली में काटी अपनी गर्दन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मेरठ कोतवाली थाने में युवक ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया है। इसकी वजह प्रेमिका से युवक का बिछड़ने का डर बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है।

भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का एक और सफल परीक्षण किया

पुलिस ने बताया कि सूरजकुंड निवासी दीपक का कोतवाली के मोरीपाड़ा निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। 20 नवंबर को दोनों घर से चले गए थे। युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया।

युवक के परिजनों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। सोमवार को मौका पाकर युवक अपनी प्रेमिका को लेकर मेरठ आ गया और कोतवाली थाने जाने लगा। दोनों कोतवाली थाने में पहुंच गए। तभी अचानक सामने युवती के परिजनों को देख युवक आक्रोशित हो गया। उसने पुलिस पर भी झूठा मुकदमा दर्ज कर दबाव बनाने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया : सना खान से तुलना होने पर भड़कीं सोफिया हयात, कहा मै एक नन हूं

जैसे ही युवती के परिजनों ने युवती को खींचने का प्रयास किया। युवक ने खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। लहूलुहान स्थिति में युवक जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी और युवती के परिजनों के हाथ पांव फूल गए।

इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार ने युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद युवती के परिजनों में भी हड़कंप मच गया। वह भी बेटी को बिना साथ लिए वहां से निकल गए। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनते ही इस शख्स ने काट दी अपनी चौथी अंगुली, जानें पूरा मामला

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर युवती को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है। मंगलवार को युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवती के परिजन थाने से भागे, पुलिस से भी पल्ला झाड़ दिया

युवक ने खुद की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया था। युवती के परिजन वहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने पुलिस से भी पल्ला झाड़ दिया है कि युवक से उनका कोई विवाद नहीं हुआ है। कोर्ट में युवती जो भी बयान देगी, उसको मान लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है। अब वह खतरे से बाहर है पुलिस उसके भी बयान दर्ज करेगी।

Tags: city newscrime newsLatest Meerut News in Hindilatest newsMeerut Hindi Samacharmeerut newsMeerut News in HindiPolice NewsPolice stationup newsक्राइम न्यूज़पुलिस न्यूज़प्रेमी ने काटी अपनी गर्दनमेरठ क्राइममेरठ न्यूजलेटेस्ट न्यूज़
Previous Post

सोशल मीडिया : सना खान से तुलना होने पर भड़कीं सोफिया हयात, कहा मै एक नन हूं

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना टेस्ट की कीमत पर केंद्र व राज्य सरकारों को जारी की नोटिस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना टेस्ट की कीमत पर केंद्र व राज्य सरकारों को जारी की नोटिस

यह भी पढ़ें

आमिर खान के साथ लंदन में हादसा, गन प्वाइंट पर लूट ली डायमंड जड़ी घड़ी

20/04/2022
cm yogi

यह जिला हुआ कोरोना मुक्त, योगी ने कहा अन्य जिलों के लिये प्रेरणास्पद

21/06/2021

स्नैक्स में बनाएं ये खास पकोड़े, बढ़ जाएगा चाय का जायका

10/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version