• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह जिला हुआ कोरोना मुक्त, योगी ने कहा अन्य जिलों के लिये प्रेरणास्पद

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महोबा
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके महोबा जिले को प्रेरणास्पद बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर अगले एक सप्ताह तक जिले में कोई नया मामला नहीं आता है तो उसे पुरस्कृत किया जायेगा।

श्री योगी ने सोमवार को कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करते हुये कहा कि महोबा में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय जिले के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन समेत सभी लोगों को है। संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बना रहे। अगले एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा।

पिछले 24 घंटे में 18 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 52 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं। इस अवधि में प्रदेश में संक्रमण के कुल 213 नए मामले आये हैं जबकि 478 मरीज स्वस्थ होकर उपचारित हुए हैं। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 54 लाख टेस्ट हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 4,163 एक्टिव केस हैं, इनमें से 2,542 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार हो चुकी है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की स्टेट लेवल इम्पावर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न

उन्होने कहा कि जहां कोविड संक्रमण नियंत्रित हो रहा है वहीं, अनेक राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रेलवे स्टेशन, बस, वायुमार्ग के प्रदेश में आने वाले लोगों की जाँच कराई जाए। इन स्थानों पर एंटीजन टेस्ट के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। प्रदेश को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए सरकार संकल्पित है। सभी लोग कोविड विहैवियर का पालन करें। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।

श्री योगी ने कहा कि साप्ताहिक बंदी की अवधि में धर्मस्थल खुले रहें। एक समय में 05 श्रद्धालुओं की उपस्थिति हो सकती है। औद्योगिक इकाइयों को भी संचालित रखा जाए। श्रमिकों-कार्मिकों को आवागमन की छूट है। पुलिस बल का व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए। कहीं भी अनावश्यक भीड़-भाड़ न हो, यह सुनिश्चित किया जाये

उन्होने कहा कि आज से कोविड टीकाकरण का महाभियान प्रारंभ हो रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों के लिए सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निःशुल्क वैक्सीनेशन की सुविधा है। प्रदेश में अब तक 02 करोड़ 56 लाख 27 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। आज 7,661 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। इसे और बढ़ाया जाना चाहिए। एक जुलाई से हर दिन 10 लाख डोज लगाए जाने के लक्ष्य के अनुसार सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर-घर मेडिकल किट वितरण का विशेष अभियान शुरू हो गया है। 27 जून से दवाएं घर-घर वितरित की जाएंगी। जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निगरानी समितियों को दवाइयों का पैकेट दिलाया जाए। लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सतत मॉनीटरिंग की जाए।

उन्होने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू और नियोनेटल आईसीयू की स्थापना की जा रही है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम 100 बेड बढाने की कार्यवाही हो रही है। जिला अस्पतालों और सीएचसी को भी इसी तर्ज पर सुविधायुक्त किया जा रहा है। पीकू/नीकू स्थापना की यह कार्यवाही इसी माह पूर्ण कर ली जाए।

Tags: CM Yogi Newscorona free districtmahoba newsmohaba became corona free
Previous Post

STF के हत्थे चढ़े पांच तस्कर, इतने करोड़ का गांजा किया बरामद

Next Post

काला नमक चावल बिक्री के लिए अब फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
black rice

काला नमक चावल बिक्री के लिए अब फ्लिपकार्ट पर होगा उपलब्ध : सहगल

यह भी पढ़ें

Minority Education Bill 2025

मदरसों को मिल रही फंडिंग की होगी जांच, योगी सरकार का बड़ा फैसला

17/07/2022

प्रदेश भर में फिर से लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, इस तारीख से होगा शुभारंभ

07/04/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने चारों धाम के कपाट खुलने के दिन दी यात्रा को नई दिशा

05/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version