• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद छोड़ने की तैयारियां शुरू की, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Desk by Desk
24/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवनिर्वाचति राष्ट्रपति जो बाइडन से लगभग हार मान ली है। साथ ही डेमोक्रेटिक प्रशासन को सत्ता हस्तांतरित करने पर सहमति भी जता दी है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि 3 नवंबर के चुनाव के अंतिम विजेता वही होंगे।

सोमवार शाम को एक ट्वीट में, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख एमिली मर्फी को बाइडेन के साथ सहयोग करने के लिए कहा है, ताकि बाइडेन के अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति बनने के लिए ट्रांजिशन का काम सुचारु रूप से हो सके। मीडिया द्वारा बाइडेन को चुनाव का विजेता घोषित किए जाने के 16 दिन बाद यह घोषणा की गई।

बिहार विधानसभा : महागठबंधन ने अवध बिहारी चौधरी को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

हालांकि, मर्फी ने इनकार किया कि उन्होंने ट्रंप के इशारे पर सहयोग करने का निर्णय लिया। अपने पत्र में बाइडेन के साथ काम करने की पेशकश करते हुए, उन्होंने लिखा कि मैंने कानून और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर स्वतंत्र रूप से अपना फैसला लिया है। मेरे निर्णय के संदर्भ में मुझ पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी कार्यकारी शाखा के अधिकारी द्वारा दबाव नहीं डाला गया- जिसमें व्हाइट हाउस या जीएसए में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं।

बाइडेन ट्रांजिशन के कार्यकारी निदेशक योहानेस अब्राहम ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे देश के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कदम है, जिसमें महामारी को नियंत्रण में लाना और हमारी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना शामिल है।

जनवरी में आएगी काजोल की त्रिभंगा, एक्ट्रेस का होगा ऑनलाइन डेब्यू

बाइडन द्वारा कैबिनेट के प्रमुख नामों का ऐलान करने, जिसमें विदेश मंत्री के पद के लिए एंटनी ब्लिंक्ड का नाम शामिल हैं, के बाद ट्रंप ने घोषणा की है कि वह ट्रांजिशन के लिए बाइडेन के साथ सहयोग करेंगे। ट्रंप ने ट्वीट किया कि अपने देश के सर्वोत्तम हित में, मैं एमिली और उनकी टीम से वो करने के लिए कह रहा हूं जो प्रारंभिक प्रोटोकॉल के संबंध में करने की जरूरत है और अपनी टीम से भी मैंने ऐसा ही करने के लिए कहा है।

जहरीली शराब कांड के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करे योगी सरकार : मायावती

लेकिन उन्होंने औपचारिक रूप से अपने आधार के लिए आशा की एक टिमटिमाती लौ को जीवित रखते हुए हार को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि हमारा मामला मजबूत है, हम अच्छी तरह से लड़ाई जारी रखेंगे, और मुझे विश्वास है कि हम जीतेंगे। बता दें कि बाइडेन ने चेतावनी दी थी कि अगर ट्रांजिशन प्रक्रिया में देरी होती है तो कोरोना से और ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते है और मौतें हो सकती हैं। साथ ही उनके आगामी प्रशासन के लिए पहले दिन से कोरोना के खिलाफ कदम उठाने में बाधा आएगी।

Tags: Democratic Administrationdonald trumpJoe Bidenpowerजो बाइडनडेमोक्रेटिक प्रशासनडोनाल्ड ट्रंपसत्ता
Previous Post

बेटे की मौत से दुखी राजीव निगम, बोले मनीष पॉल के सिवाय किसी ने नहीं की मदद

Next Post

Corona Guidlines : शादी की दावत में जाने के लिए बढ़ गया कॉम्पिटिशन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
Next Post
sunil 24

Corona Guidlines : शादी की दावत में जाने के लिए बढ़ गया कॉम्पिटिशन

यह भी पढ़ें

Akshaya Tritiya

इस दिन है अक्षय तृतीया, जानें महत्व

05/05/2024
crematorium

बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, श्मशान में दी मुखाग्नि

11/06/2022
DM Savin Bansal

डीएम का पूरे 2 घंटे का औचक निरीक्षण, चिकित्सालय को दे गया सौगात

18/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version