• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवउठनी एकादशी के बाद आरंभ हो जाएंगे विवाह

Desk by Desk
25/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Dev Uthani Ekadashi

Dev Uthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी को देवउठनी, देवोत्थान, ठिठूअन और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाता है। देवउठनी एकादशी के बारे में मान्यता है कि भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद इसी तिथि पर जागते हैं। यह एकादशी दिवाली के बाद मनाई जाती है। देवउठनी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद सभी तरह के मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। इस तिथि पर तुलसी विवाह भी किया जाता है। सभी एकादशियों में देवउठनी एकादशी व्रत को अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। इसी के साथ चतुर्मास भी समाप्त हो जाएगा। देवउठनी एकादशी के बाद विवाह कार्यक्रम फिर से आरंभ हो जाएंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी शुरू होने के बाद से विवाह जैसे सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। फिर चार महीनों के बाद देवउठनी एकादशी यानी 25 नवंबर के बाद शादियां शुरू हो जाएगी। इस वर्ष में नवंबर और दिसंबर दो माह ही शेष है ऐसे में शादी के 10 दिन ही मुहर्त है। नया साल शुरू होते ही गुरु अस्त होने पर एक बार फिर से शादी का कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा। इसके बाद अप्रैल 2021 में शादियों के शुभ मुहर्त होंगे।

देवउठनी पर विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 25 और 30 नवंबर को विवाह कार्यक्रम संपन्न किया जा सकता है। फिर नया महीना दिसंबर आरंभ हो जाएगा जिसमें 1, 6,7,9,10 और 11 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त है। 15 दिसंबर से एक बार फिर से मलमास लग जाने की वजह से विवाह का शुभ मुहर्त नहीं होगा। इसके बाद गुरु और शुक्र के अस्त होने की वजह से विवाह का मुहूर्त नहीं होगा।

नया वर्ष 2021 में विवाह के बहुत ही कम मुहूर्त होंगे। साल 2021 में सिर्फ 51 दिन ही विवाह कार्यक्रम संपन्न किए जा सकेंगे। 18 जनवरी 2021 को विवाह का पहला शुभ मुहूर्त होगा। फिर इसके बाद गुरु और शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से विवाह का कोई भी मुहूर्त नहीं रहेगा। 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु तारा के अस्त होने की वजह से विवाह नहीं किए जा सकेंगे। 16 फरवरी के बाद शुक्र तारा भी अस्त हो जाएगा जो 17 अप्रैल तक अस्त रहेगा। इस तरह साल 2021 में 18 जनवरी के बाद दूसरा विवाह मुहर्त 22 अप्रैल को रहेगा। देवशयनी एकादशी पर एक बार फिर से विवाह नहीं हो सकेंगे।

देवउठनी एकादशी पर सिद्धि, महालक्ष्मी और रवियोग जैसे शुभ योग बन रहा है। जिस कारण से इस एकादशी पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी तुलसी की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होगी। देवोत्थान एकादशी व्रत 25 नवंबर, बुधवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार 25 नवंबर को एकादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से लग जाएगी। वहीं एकादशी तिथि का समापन 26 नवंबर को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

Tags: Dev Uthani Ekadashi 2020tulsi pooja 2020tulsi vivah 2020 dateतुलसी विवाहतुलसी विवाह 2020तुलसी विवाह कब हैतुलसी विवाह की कथा
Previous Post

भाजपा सरकार की विकासपरक योजनाओं से विपक्ष बौखलाया हुआ है : योगी

Next Post

युवा भारत का भविष्य है और इनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं : मौर्य

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Next Post
Keshav Maurya

युवा भारत का भविष्य है और इनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं : मौर्य

यह भी पढ़ें

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर और नवरात्रि की शुभकामना दी

09/04/2024
Murder

पत्नी की हत्या कर शव जलाया

29/03/2023
ajay mishra

Gyanvapi Masjid: हटाए गए कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा, विशाल सिंह पर लगाया ये आरोप

17/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version