• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेयरमैन बारक्ले बोले- ‘बिग थ्री’ जैसी कोई चीज है ही नहीं

Desk by Desk
25/11/2020
in Categorized
0
barkley big icc

ग्रेग बारक्ले

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई| इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नए चेयरमैन ग्रेग बारक्ले के लिए ‘बिग थ्री’ की धारणा का कोई अस्तित्व नहीं है, जिनका मानना है कि द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट एक साथ चल सकते हैं, जिससे इस खेल को मदद मिलेगी। ‘बिग थ्री धारणा के तहत भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को वैश्विक संस्था के राजस्व का अधिकांश हिस्सा मिलना था। चुनाव से पहले न्यूजीलैंड के बारक्ले ने कहा था कि यह धारण पैदा की गई थी वह हर अन्य चीज पर द्विपक्षीय क्रिकेट को अहमियत देंगे लेकिन यह वास्तविकता से कोसों दूर है।

बारक्ले ने कहा, ‘मीडिया में इसे लेकर (कि मैं विश्व प्रतियोगिताओं की तुलना में द्विपक्षीय क्रिकेट के पक्ष में हूं) गलत धारणा बनाई गई। लेकिन सच यह है कि बेशक मैं द्विपक्षीय क्रिकेट का पक्षधर हूं, यह क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों की लाइफलाइन है।’ उन्होंने कहा, ‘देशों को नियमित रूप से एक दूसरे के खिलाफ खेलना, व्यावहारिक प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट्स फैन्स को खेल से जोड़ती हैं। यह विकास का रास्ता साफ करती है, यह क्रिकेट का अहम हिस्सा है।’ बीसीसीआई का समर्थन हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के इस प्रशासक ने कहा कि लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वर्ल्ड टूर्नामेंट्स उतने अहम नहीं हैं।

चीनी कंपनी ने कोविड टीका बाजार में बेचने को तैयार, सरकार से मांगी इजाजत

उन्होंने कहा, ‘आईसीसी वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट्स का आयोजन करता है। पिछले साल महिला टी20 वर्ल्ड कप, आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान जो हुआ उसे देखें तो ये शानदार टूर्नामेंट्स थे।’ बारक्ले ने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि ये टॉप टूर्नामेंट्स हैं। मेरे यह कहने की जरूरत है कि इनके (द्विपक्षीय सीरीज और वर्ल्ड टूर्नामेंट्स) एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है, इनमें से एक की दूसरे के लिए अनदेखी नहीं हो सकती।’ बारक्ले ने हालांकि काफी अधिक क्रिकेट के प्रति भी चेताया।

उन्होंने कहा, ‘आपके पास आईपीएल और बिग बैश जैसी लीग भी है। आपको खिलाड़ियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पैसे को भी देखना होगा जो सबसे ऊपर है। हम उनसे उम्मीद नहीं कर सकते कि वे पूरे साल लगातार खेलते रहें।’ बारक्ले ने कहा, ‘हमें फैन्स के साथ इसे लेकर संतुलन बनाना होगा। आखिर में यह तभी काम करता है जब फैन्स ऐसा चाहते हैं।’ खेल के ताकतवर देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बारे में बारक्ले ने कहा कि वह ‘बिग थ्री’ की धारणा में विश्वास नहीं रखते।

Tags: barkley big iccBig ThreecricketCricket Big Threecricket newsGreg BarclayHindi Cricket NewsICCicc world cupinternational cricket councillatest cricket newsआईसीसीआईसीसी वर्ल्ड कपइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिलक्रिकेटक्रिकेट बिग थ्रीग्रेग बारक्लेबिग थ्री
Previous Post

चीनी कंपनी ने कोविड टीका बाजार में बेचने को तैयार, सरकार से मांगी इजाजत

Next Post

आकाश चोपड़ा : पारी में यह भारतीय बल्लेबाज जड़ सकता है ODI डबल सेंचुरी

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post

आकाश चोपड़ा : पारी में यह भारतीय बल्लेबाज जड़ सकता है ODI डबल सेंचुरी

यह भी पढ़ें

birthday

8 जनवरी 2021 : आज जिनका है जन्मदिन, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

08/01/2021

वित्तीय साक्षरता जन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

27/02/2025
jyotiraditya scindia

सिंधिया ने महाकाल के किए दर्शन, देश की खुशहाली की कामना

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version