• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

26/11 की 12वीं बरसी: अमित शाह ने आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को किया नमन

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
12th anniversary of 26/11

12th anniversary of 26/11

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले की आज 12वीं बरसी है। मुंबई में पुलिस शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महामारी की वजह से सिर्फ सीमित संख्या में लोग शिरकत करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी को ताबड़तोड़ गोली और बम धमाकों से इस कदर दहला दिया था पूरा देश कांप उठा था।

अमित शाह ने वीरवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन। यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।

मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन। यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। pic.twitter.com/OEhpmKMBeI

— Amit Shah (@AmitShah) November 26, 2020

कार्यक्रम दक्षिण मुंबई में पुलिस मुख्यालय में नवनिर्मित स्मारक स्थल पर होगा। इसमें शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजन शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख, पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जयसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

फुटबाल के जादूगर माराडोना का निधन, रोनाल्डो और पेले समेत दुनियाभर के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते यहां पहुंचे और गोलीबारी की जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे तथा अनेक लोग घायल हुए थे। एनएसजी और अन्य सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादियों को ढेर कर दिया था तथा अजमल आमिर कसाब नाम के आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई। हमले में जान गंवाने वालों में तत्कालीन एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक काम्टे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर शामिल भी थे।

Tags: 12th anniversary of 26/11amit shahblack fridayMaharashtra Newsmubai policemumbai attackedMumbai Newsmumbai terror attackNational newstribute to 26/11
Previous Post

फुटबाल के जादूगर माराडोना का निधन, रोनाल्डो और पेले समेत दुनियाभर के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

लखनऊ में एक दिसंबर तक लागू रहेगी धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Next Post
Section 144

लखनऊ में एक दिसंबर तक लागू रहेगी धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

ak sharma

एकमुश्त समाधान योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए : एके शर्मा

06/06/2022
Surya Grahan

आज लगेगा साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कहां देख पाएंगे लोग

08/04/2024
Acharya Satyendra Das

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को दी शुभकामना

02/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version