• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने काम के लिए निजी संबंधों का इस्तेमाल करते हैं, भारत में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी – सर्वे

Desk by Desk
26/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय
0
bribe

bribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में पूरे एशिया में सबसे ज्याद भ्रष्ट लोग पाए जाते हैं। ऐसा ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक सर्वे में बताया गया है। सर्वे के मुताबिक भारत में घूसखोरी की दर 39 फीसदी है। सर्वे के अनुसार 47 फीसदी लोग मानते हैं कि पिछले 12 महीनों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। अच्छी बात यह है कि 63 प्रतिशत लोग मानते हैं कि सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उचित कदम उठाए हैं। इसी सर्वे में यह भी बात सामने आई है कि भारत में 46 प्रतिशत लोग अपना काम करवाने के लिए निजी संपर्कों का इस्तेमाल करते हैं। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक रिश्वत देने वाले करीब आधे लोगों से घूस मांगी गई है, वहीं निजी संपर्कों का इस्तेमाल करने वाले 32 फीसदी लोगों का कहना है कि अगर वे ऐसा ना करते तो उनका काम नहीं होता।

Lalu Yadav: मोबाइल प्रकरण में दाखिल होगा पीआइएल, लालू यादव की बढ़ेगी परेशानी

दूसरे नंबर पर कंबोडिया  भारत के बाद दूसरे नंबर पर कंबोडिया है, यहां 37 फीसदी लोग रिश्वत देते हैं। इसके बाद भ्रष्टाचार की दर 30 फीसदी होने के साथ इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर है। वहीं सबसे कम दर वाले देशों की बात करें तो मालदीव और जापान में भ्रष्टाचार की दर सबसे कम है। इन दोनों देशों में मात्र दो फीसदी लोग ही ऐसा करते हैं।

दक्षिण कोरिया की स्थिति की बात करें तो यहां भ्रष्टाचार की दर 10 फीसदी है और नेपाल में 12 फीसदी लोग ही भ्रष्टाचार करते हैं। हालांकि इस सर्वे में पाकिस्तान को शामिल नहीं किया गया है।

निवार : सिर्फ 4 घंटे में हुई 23 सेमी बारिश, कई इलाकों में चल रही तेज हवाएं

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट ‘ग्लोबल करप्शन बैरोमीटर-एशिया’ के नाम से जारी की है। इसमें 17 देशों के 20,000 लोगों से सवाल पूछे गए हैं। यह सर्वे जून और सितंबर के बीच किया गया। सर्वे में छह तरह की सरकारी सेवाएं शामिल की गई थीं। सर्वे में हर चार में से तीन लोगों ने माना कि उनके देश में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है।

भारत में जिन लोगों को सर्वे में शामिल किया गया, उनमें से पुलिस के संपर्क में आए 42 फीसदी लोगों ने घूस दी। पहचान पत्र जैसे सरकारी दस्तावेज हासिल करने के लिए 41 फीसदी लोगों को घूस देनी पड़ी। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया कि 63 फीसदी लोग भ्रष्टाचार की जानकारी देने में डरते हैं।

Tags: asiabriberyCambodiacorrupt people in indiacorruption in indiacorruption perception index 2020IndiaIndia News in HindiIndonesiaJapanLatest India News UpdatesNepalTransparency international india ranking 2020इंडोनेशियाकंबोडियाजापानट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल भ्रष्टाचार सूचकांक 2020नेपालभारत में भ्रष्टाचारभारत में भ्रष्टाचार की समस्याभ्रष्‍टाचार
Previous Post

Lalu Yadav: मोबाइल प्रकरण में दाखिल होगा पीआइएल, लालू यादव की बढ़ेगी परेशानी

Next Post

हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों में कामकाज हुआ प्रभावित, कुछ बैंकों पर असर नहीं

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Next Post
bank strike

हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों में कामकाज हुआ प्रभावित, कुछ बैंकों पर असर नहीं

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव, 120 छोटे-छोटे रथ के बीच हुआ भव्य स्वागत

21/07/2021
सारा और श्रद्धा का ड्रग्स लेने से इनकार Sara and Shraddha refuse to take drugs

सारा और श्रद्धा का ड्रग्स लेने से इनकार ,बोलीं- सुशांत की पार्टी में सिर्फ ड्रिंक्स होते थे सर्व

26/09/2020
Stole

बैंककर्मी से सरेराह लूट

24/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version