• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने विकास जन सुझाव रथ-एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वरिष्ठ काबीना मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविवार को ऊंचापुल रामलीला मैदान से कुमाऊं क्षेत्र में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास और जनसुझाव रथों में एलईडी फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से आम जन तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जनहित में अनेक योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में प्रदेश व देश गौरवशाली, स्वाभीमानी, सशक्त बना है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने प्रदेश में विकास हेतु 1 लाख करोड़ धनराशि की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री शीघ्र कुमाऊं क्षेत्र में आ रहे हैं और विकास की सौगात देकर जाएंगे। उन्होंने कहा सैनिक के बेटे को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया है। हम दिन-रात कार्य करते हुए वित्तीय प्रबन्धन के साथ विकास कार्यों को धरातल में उतार रहे हैं।

बैंक डूबने पर ग्राहकों को जरूर मिलेंगे 5 लाख, जमकर्ताओं को मिली सुरक्षा : मोदी

काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इस अवसर जिलापंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदीप जौनोटी,सुरेश भट्ट, महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी,सलाहाकार राजू बिष्ट, पीआरओ मुख्यमंत्री दिनेश आर्या, हेमन्त द्विवेदी, शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित अनेक गण्यमान्य और अधिकारी मौजूद थे।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

पति रितेश को लेकर राखी करेंगी चौंकाने वाला खुलासा, घरवालों को बताया की….

Next Post

विकास योजनायें देखकर कुछ लोगों को दौरे पड़ने लगे हैं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
Next Post

विकास योजनायें देखकर कुछ लोगों को दौरे पड़ने लगे हैं : योगी

यह भी पढ़ें

Creta को टक्कर देने की तैयारी, नए अवतार में आएगी ये SUV, डिजाइन हुआ अपडेट

मार्केट हिलाने आ रही है नई SUV, अपडेटेड स्टाइल से करेगी Creta को चैलेंज

06/12/2025
moradabad road accident

आगरा हाइवे पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, दस यात्रियों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

30/01/2021

जहर के समान है ऐसे लोगों की दोस्ती, दूर रहने में ही है जीवन सुरक्षित

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version