• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर युवक की हत्या, SSP ने किया थानेदार व चौकी इंचार्ज को निलंबित

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र क्षेत्र के देवरिया गांव में बीती रात आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर दो पक्ष में आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने डंडे और हथियार से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल विजय प्रताप सिंह नामक युवक को परिवार के लोग सीएचसी सहजनवां ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जांच में आरोप सही मिलने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने हरपुर बुदहट के थानेदार सुरेश चंद्र और सोनबरसा बाबू चौकी प्रभारी सुशील सिंह को निलंबित कर दिया है एसपी साऊथ विपुल श्रीवास्तव मामले की जांच करेंगे।

देवरिया गांव में बुधवार की रात बरात आई थी। आर्केस्ट्रा में डांस करने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। रात में ही एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी लेकिन थानेदार और चौकी प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

गोरखनाथ के बाद फ्रांस के राजदूत पहुंचे रामगढ़, खूबसूरती देखकर हुए मंत्रमुग्ध

गुरुवार की सुबह रात की घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोग फिर भिड़ गए। एक पक्ष ने डंडे और धारदार हथियार से गांव के रहने वाले विजय प्रताप सिंह पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी सहजनवा ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विजय की मौत होने की सूचना मिलते ही उनके घर मे कोहराम मच गया।

परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले लोगों खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तहरीर लेकर थाने गए तो थानेदार ने टालमटोल करते हुए लौटा दिया। विजय की मौत के बाद से देवरिया गांव में तनाव फैल गया है। आरोपित पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। गांव में तनाव को देखते हुए एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने फोर्स तैनात कर दी है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घटना की जानकारी होते ही एसएसपी जोगेंद कुमार, एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव, सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान थानेदार और चौकी प्रभारी की भूमिका ठीक न होने पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।

Tags: crime newscrime news in hindigorakhpur newsup news
Previous Post

गोरखनाथ के बाद फ्रांस के राजदूत पहुंचे रामगढ़, खूबसूरती देखकर हुए मंत्रमुग्ध

Next Post

घरों की बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने डाला कांग्रेस कार्यालय पर ताला

Writer D

Writer D

Related Posts

chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
congress

घरों की बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने डाला कांग्रेस कार्यालय पर ताला

यह भी पढ़ें

OnePlus Nord CE 5G launched in India, know how to buy

भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 5G,जानिए कैसे खरीदें

10/06/2021
PM Kisan Nidhi

खत्म हुआ पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार, जानें कब होगी जारी

11/11/2025
uttrakhand उत्तराखंड

उत्तराखंड: एक नवंबर से कक्षा 10 और कक्षा 12 फिर से खोलने के लिए है तैयार

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version