• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू को रिम्स निदेशक के बंगले से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
lalu prasad yadav

लालू प्रसाद यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान को फोन कर विधानसभा की कार्यवाही से गैर हाजिर होने के लिए लालच देने के लिये कथित तौर पर फोन करने के बाद चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव को रांची में रिम्स के निदेशक के बंगले से वापस अस्पताल के पेइंग वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के अतिरिक्त निदेशक एवं झारखंड के संयुक्त स्वास्थ्य सचिव डॉ. वाघमारे कृष्ण प्रसाद ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को आज रिम्स निदेशक के बंगले से वापस पेइंग वार्ड के कमरा नंबर ए-11 में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद को आज शाम लगभग चार बजे पेइंग वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

लालू अगस्त के प्रथम सप्ताह में रिम्स निदेशक के बंगले में स्थानांतरित किये गये थे। उस समय रिम्स प्रशासन ने कहा था कि रिम्स के पेइंग वार्ड में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से निदेशक बंगले में स्थानांतरित किया गया था।

आखिर दिल्ली दरबार के लिए किसान कब से खतरा हो गए : सुरजेवाला

वाघमारे ने बताया कि रिम्स प्रशासन ने पेइंग वार्ड में लालू के इलाज के लिए उचित व्यवस्था को देखते हुए वापस वहां भेजने का निर्णय लिया गया। दूसरी ओर भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि भाजपा द्वारा लालू यादव और राजद के द्वारा किये जा रहे गैरकानूनी कार्यों को उजागर किये जाने से दबाव में आयी हेमंत सोरेन सरकार ने आनन फानन में लालू को वापस रिम्स के पेइंग वार्ड में स्थानांतरित किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में लालू यादव को वापस बिरसा मुंडा जेल में ही भेजना चाहिए, उनके पेइंग वार्ड में रहने का कोई औचित्य नहीं है।

लालू प्रसाद ने बिहार के भाजपा विधायक ललन कुमार पासवान से मंगलवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान अनुपस्थित रहने के लिये कथित तौर पर फोन पर बात की थी। झारखंड सरकार ने बुधवार को इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं। झारखंड के जेल महानिरीक्षक वीरेन्द्र भूषण ने इस घटना की जांच के आदेश दिये थे और कहा था कि मामले की सत्यता साबित होने पर लालू के खिलाफ नियमसंगत कार्वाई की जाएगी।

Tags: bihar newsBihar Politics newslalu prasad yadavNational newsRanchiRIIMS
Previous Post

आखिर दिल्ली दरबार के लिए किसान कब से खतरा हो गए : सुरजेवाला

Next Post

वीजीई मार्ट आदि कम्पनियों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला लखनऊ से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
Next Post
arrested

वीजीई मार्ट आदि कम्पनियों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला लखनऊ से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

kl rahul

KXIP टीम ने 6 दिन का आइसोलेशन पूरा करने के बाद शुरू की ट्रेनिंग

28/08/2020

मुंबई पुलिस प्रमुख ने बताया- 13 जून की रात नहीं हुई सुशांत के घर कोई पार्टी

03/08/2020
Dog Attack

कुत्ता काटने पर न करें लापरवाही, फौरन करें ये घरेलू नुस्खें

05/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version