• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर : पिता ने अपने ही लाडले को सुला दिया मौत की नींद

Desk by Desk
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
कानपुर में दिल दहलाने वाली वारदात Shocking incident in Kanpur

कानपुर में दिल दहलाने वाली वारदात

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। सीसामऊ थानाक्षेत्र के लकड़मंडी इलाके में एक पिता ने अपने सात साल के मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जब क्षेत्र के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई सबकी रुह कांप गई।

घटना के बाद सन्नाटा तब छा गया जब पता चला कि बेटे की हत्या करने के बाद रात भर पिता शव के पास बैठा रहा। सुबह खुद ही पत्नी को बेटे को मार डालने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

जम्मू-कश्मीर के डीडीसी चुनाव में 11 बजे तक 22.12 प्रतिशत मतदान

सीसामऊ थाना क्षेत्र के लकड़मंडी निवासी 43 वर्षीय अलंकार श्रीवास्तव एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शेयर मार्केट का भी काम करते थे। उनकी पत्नी सारिका कन्नौज के रदौरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिवार में दो बेटियां 16 वर्षीय तूलिका, 10 वर्षीय गीतिका उर्फ खुशी हैं और 7 वर्षीय बेटा रुषांक उर्फ तारुष था। शुक्रवार रात अलंकार ने दोनों बेटियों को अश्वगंधा वाला दूध पिलाने के बाद सुला दिया और बेटे तारुष को बाहरी कमरे में ले जाकर सोफे पर लिटा दिया।

सारिका ने बताया कि बेटा हमेशा अपने पिता के साथ ही सोता था। इसलिए अलंकार भी वहीं पास में दूसरे सोफे पर लेट गए थे। अलंकार ने बेटे को भी दूध पिलाया था। सारिका ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे अलंकार ने अंदर कमरे में आकर जगाया और बोले, अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब कोई भी मेरी तरह मेरे बेटे को परेशान नहीं कर पाएगा, बेटा चैन की नींद सो रहा है।

यह सुनकर सारिका तुरंत बाहर के कमरे में आई तो देखा कि सोफे पर रुषांक का शव पड़ा था। उसकी चाीख सुनकर दोनों बेटियां जाग गईं और भागकर बाहरी कमरे में आ गईं। बेटे की हत्या की जानकारी पर पूरा परिवार बेहाल हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद अलंकार को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी महेश वीर सिंह ने बताया की सारिका की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags: #UP Crimechild murder in sisamau kanpurFather killed son in kanpurHPCommonManIssuesLittle Son Murder KanpurNational newsNEWSShocking incident in KanpurstateTarush Murder Caseup newsUttar Pradesh Newsकानपुर में दिल दहलाने वाली वारदात
Previous Post

कोरोना संक्रमित एनआईटी निदेशक प्रो.एसएल सोनी का एम्स में निधन

Next Post

गोरखपुर के पवन के पास है 195 देशों की करेंसी का अद्भुत संग्रह

Desk

Desk

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
gupta

गोरखपुर के पवन के पास है 195 देशों की करेंसी का अद्भुत संग्रह

यह भी पढ़ें

Landslide in HP

लैंडस्लाइड से भारी तबाही, एक गांव के आठ स्कूली बच्चे लापता

02/08/2024
arrested

39 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

15/06/2021
Ranil Wickremesinghe

श्रीलंका में बेकाबू हुए हालात, प्रदर्शनकारियों ने PM के घर में लगाई आग

09/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version