• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान खत्म, मतगणना तीन दिसम्‍बर को

Desk by Desk
01/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
यूपी विधान परिषद UP Legislative Council

यूपी विधान परिषद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच तक मतदान हुआ। इसके साथ ही भाजपा, सपा, कांग्रेस, विभिन्‍न शिक्षक संगठन और निर्दलीय मिलाकर कुल 199 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। इस चुनाव से बहुजन समाज पार्टी ने किनारा कर लिया था। परिणाम तीन दिसम्‍बर को आएंगे।

मंगलवार को हुए मतदान में सुबह वोटिंग की रफ्तार जहां काफी धीमी थी वहीं शाम होते-होते यह काफी तेज हो गई। शाम पांच बजे तक गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन सीट पर 73.94 प्रतिशत मतदान हुआ। भदोही में शिक्षक सीट पर 69.49 प्रतिशत, स्नातक सीट पर 39.08 प्रतिशत, वाराणसी में स्‍नातक सीट पर 32.44 प्रतिशत, शिक्षक निर्वाचन सीट पर 65.84 प्रतिशत, जौनपुर में खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर 71.99 प्रतिशत, स्नातक निर्वाचन सीट पर 37 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। चंदौली में शिक्षक एमएलसी सीट पर 75.03 प्रतिशत और स्‍नातक सीट पर 46.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कृषि कानूनों पर बैठक रही बेनतीजा, जारी रहेगा आंदोलन

इस बीच, मतदान के बीच फर्रुखाबाद और मैनपुरी से मारपीट की खबर भी आई। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद के बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर सपा और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं मैनपुरी में भी मतदान करने गए भाजपा और सपा समर्थकों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच फायरिंग भी हुई। मतदान स्थल पर फायरिंग की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। कस्बा करहल में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतदान चल रहा था। इसी दौरान भाजपा और सपा समर्थक भी मतदान करने पहुंचे। बताते हैं कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पार्टियों के समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि लोगों में दहशत फैलान के लिए करीब आधा दर्ज राउंड गोलियां चलाई गईं। मतदान स्थल पर फायरिंग की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

शाम पांच बजे तक पीलीभीत में 74.63 फीसदी मतदान हो गया था। बरेली में 65.81 प्रतिशत, बदायूं में 72.33, शाहजहांपुर में 74.07 प्रतिशत, मुरादाबाद 73.07 प्रतिशत, रामपुर 72.72 प्रतिशत, अमरोहा 83.22 प्रतिशत, संभल 72.95 प्रतिशत, बिजनौर में 72.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर 73.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Tags: 11 seats teacher mlc11 सीट11 सीटों पर मतदान आज199 candidates' fate decided199 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसलाBJP candidatehindi newsMLC election todaynews in hindishikshak mlc chunav voteSP candidateUP Legislative CouncilUP MLC electionup teacher mlc pollup vidhan parishadUttar Pradeshvoting on 11 seats todayVoting Startsएमएलसी का चुनाव आजएमएलसी शिक्षक चुनावभाजपा प्रत्याशीमतदान शुरूयूपी एमएलसी चुनावयूपी में विधान परिषद के चुनावयूपी विधान परिषदविधान परिषदशिक्षक एमएलसीशिक्षक विधायक निर्वाचनसपा प्रत्याशी
Previous Post

पहले की बुलेट की डिमांड, फिर स्कोर्पियो, दुल्हन का पिता गिड़गिड़ाया तो मिला ये जवाब

Next Post

महंत परमहंस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, मांगें पूरी न होने पर की इच्छा मृत्यु की मांग

Desk

Desk

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post
mahant paramhans das

महंत परमहंस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, मांगें पूरी न होने पर की इच्छा मृत्यु की मांग

यह भी पढ़ें

सोना और चांदी की कीमतों में आई तेजी, जाने कितने बढ़े भाव

09/02/2021
Google

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज डाउन, यूजर्स परेशान

31/05/2024
Shukra Pradosh

पितृ पक्ष में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि एवं महत्व

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version