• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी एमएसएमई लोन मेले में वितरित करेंगे 10,390 करोड़ रुपये के ऋण

Writer D by Writer D
03/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को यहां आयोजित एमएसएमई लोन मेला के दौरान 10 हजार 390 करोड़ रूपये के ऋण का वितरण करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री नई एमएसएमई के साथ-साथ पूर्व स्थापित इकाइयों को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अन्तर्गत ऋण वितरित करेंगे। वह तीन लाख 54 हजार 825 इकाइयों को 10,390 करोड़ रुपए के ऋण उपलब्ध करायेंगे। इसमें 3,24,911 नई एमएसएमई इकाइयों को 9,074 करोड़ रुपए तथा पूर्व स्थापित 29,914 इकाइयों को ‘आत्मनिर्भर भारत योजना’ के अन्तर्गत 1,316 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’ के प्रशिक्षार्थियों को उनके व्यवसाय से सम्बन्धी उन्नत टूल किट भी वितरित करेंगे। वे एमएसएमई विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

पंजाब: कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी जाएगी

इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में अब तक तीन चरणों में एमएसएमई इकाइयों को ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। एक अप्रैल से 13 मई की अवधि में पहले चरण के अन्तर्गत 56,754 नई इकाइयों को ऋण के रूप में 2,002 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। 15 मई से 24 जून, 2020 तक द्वितीय चरण में 4,03,646 इकाइयों को 10,599 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया।

इसमें 1,35,666 नवीन एमएसएमई इकाइयों को 4,034 करोड़ रुपए तथा ‘आत्मनिर्भर भारत योजना’ के अन्तर्गत 2,67,980 पूर्व स्थापित इकाइयों को 6,565 करोड़ रुपए का ऋण शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि तीसरे चरण के दौरान 25 जून से 04 अगस्त तक 2,69,291 इकाइयों को 7,841 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया। इसके तहत 1,29,753 नवीन इकाइयों को 4,661 करोड़ रुपए तथा ‘आत्मनिर्भर भारत योजना’ के अन्तर्गत पूर्व स्थापित 1,39,538 इकाइयों को 3,180 करोड़ रुपए की ऋण राशि शामिल है।

Tags: MSMEmsme loan melaup news in hindiYogi News
Previous Post

भाजपा के कुशासन से अन्नदाता बर्बाद है : अखिलेश

Next Post

 यूपी डिफेन्स काॅरीडोर में निवेश की व्यापक संभावनायें : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बरसात में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला-नालियों की सफाई में लापरवाही न हो: ए. के. शर्मा

02/09/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

 यूपी डिफेन्स काॅरीडोर में निवेश की व्यापक संभावनायें : योगी

यह भी पढ़ें

Sri Lanka

श्रीलंका में आक्रोश की सुनामी, सरकारी न्यूज चैनल में घुसे प्रदर्शनकारी

13/07/2022
Mathura police Encounter

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
Shashi Tharoor

मैं नहीं जा रहा… शशि थरूर ने ठुकराया ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

10/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version