• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBI ने 1800 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन जगहों पर की छापेमारी

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
CBI

CBI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में 1800 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में जय पॉलीकेम (इंडिया) लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को तीन स्थानों पर छापेमारी की।

केंद्रीय जांच ब्यूरो को भारतीय स्टेट बैंक से शिकायत मिली थी कि दिल्ली के लाजपत नगर की कंपनी और उसके प्रवर्तकों तथा निदेशकों ने एसबीआई के नेतृत्व में 13 बैंकों के समूह के साथ 1800.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

सीबीआई ने कंपनी, इसके प्रबंध निदेशक सतिंदर, निदेशक संदीप सिंह मढोक, एक और कंपनी जसपार्क स्पेशलिटी केमिकल्स लिमिटेड तथा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैंक ने अपनी शिकायत में कहा कि सतिंदर, संदीप मढोक, प्रकाश कौर, हरनीत कौर और सुमोहिता कौर के खिलाफ लुक आउट परिपत्र जारी किया गया।

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ अत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोप पत्र दायर

बैंक द्वारा की गयी शिकायत अब प्राथमिकी का हिस्सा है। बैंक ने आरोप लगाया कि कंपनी औद्योगिक रसायनों के आयात और कारोबार का काम करती है और इसका खाता संतोषजनक नहीं है। आरोप लगाया गया कि मई 2014 के बाद से  लेटर आॅफ क्रेडिट  के नाम पर और कुछ अन्य तरीके से कई बार हेराफेरी की गयी।  अर्नस्ट एंड यंग द्वारा फॉरेंसिक आॅडिट में पता लगा कि रकम का इस्तेमाल कहीं और हुआ तथा जाली लेन-देन, जालसाजी करते हुए रकम गबन कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की गयी।

इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी। बैंक ने आरोप लगाया कि कंपनी के लेन देन के सौदे संदिग्ध थे और उसने संदिग्ध कंपनियों को 453.59 करोड रुपये के  लेटर आॅफ क्रेडिट  जारी किए। इसके अलावा कई अन्य तरीके से हेराफेरी को अंजाम दिया गया।

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि   दिल्ली में कर्जदार कंपनी और अन्य आरोपियों के कार्यालय और रिहायशी परिसरों समेत तीन स्थानों पर पर शुक्रवार को छापेमारी की गयी।

Tags: Bank Scambank scandalcbicbi newsCBI raidscrime newsDelhi Crime Newsdelhi news
Previous Post

अर्नब गोस्वामी के खिलाफ अत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोप पत्र दायर

Next Post

महोबा केस: क्रशर व्यवसायी की मौत के मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
Mahoba case

महोबा केस: क्रशर व्यवसायी की मौत के मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

KGMU

स्वयं हटाएं, वरना… KGMU ने 600 साल पुरानी मजार पर चिपकाया नोटिस

24/01/2026
fake liquor

250 लीटर कच्ची शराब व लाहन बरामद, नौ महिलाओं समेत 12 तस्कर गिरफ्तार

09/03/2021
विश्व में कोरोना

विश्व में कोरोना से 1.86 करोड़ लोग संक्रमित, 7 लाख से अधिक मौतें

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version