• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना से 1.86 करोड़ लोग संक्रमित, 7 लाख से अधिक मौतें

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
विश्व में कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.20 करोड़ के पार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली।  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसके कारण अब तक सात लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1.86 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।

कोविड-19 के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे, मेक्सिको तीसरे और ब्रिटेन चौथे स्थान पर है जबकि भारत मृतकों की संख्या के मामले में पांचवें स्थान पर है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में 7,02,479 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 1,86,24,056 लोग संक्रमित हुए हैं।

मासूम के साथ हैवानियत : दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला, एम्स में भर्ती, हालत नाजुक

विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 48,02,275 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,57,416 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 28,01,921 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 95,819 लोगों की मौत हो चुकी है।

‘कोविड-19 डॉट ओआरजी इंडिया’ के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े 19 लाख को पार कर गयी। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 56 हजार से अधिक नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 19,63,239 हो गयी है। इस दौरान कोविड-19 से 919 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 40,739 पहुंच गया है।

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में यजमान बने PM मोदी से पुरोहित ने मांगी ये खास दक्षिणा, गदगद हुए लोग

रूस कोविड-19 संक्रमित मामलों में चौथे नंबर पर है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 8,64,948 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,465 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 5,21,318 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8884 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मेक्सिको में कोरोना से अब तक 4,49,961 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 48,869 हो गयी हैं।

पेरू में भी लगातार हालात खराब होते जा रहे है। यहां संक्रमितों की संख्या 4,39,890 हो गई तथा 20,007 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले में चिली अब आठवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इससे अब तक 3,64,723 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 9792 है। वहीं कोलंबिया में इससे अब तक 3,34,979 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,315 लोगों की मृत्यु हुई है।

मुंबई में भीषण बारिश और आंधी का कहर, कई इलाकों में रेड अलर्ट, पीएम ने की सीएम उद्धव से बात

ईरान संक्रमण के मामले में 10वें नंबर पर है। यहां अब तक इस महामारी से 3,17,483 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,802 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 3,07,258 हो गई है और 46,295 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। वहीं स्पेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,05,767 है जबकि 28,499 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 2,82,824 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3020 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2,81,136 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6014 लोगों की मौत हो चुकी है तथा यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,48,803 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,181 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

बंगलादेश में 2,46,674 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 3267 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,36,112 हो गयी है और 5,784 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,28,576 हैं और 30,297 लाेगों की मौत हो चुकी है। कोरोनो से संक्रमित होने के मामले में जर्मनी अर्जेंटीना से आगे निकल गया है। जर्मनी में 2,13,623 लोग संक्रमित हुए हैं और 9179 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में अब तक 2,13,535 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 4009 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9852, कनाडा में 9007, नीदरलैंड में 6173, स्वीडन में 5760, इक्वाडोर में 5847, इंडोनेशिया में 5452, मिस्र में 4912, चीन में 4677, इराक में 5094, बोलीविया में 3320, रोमानिया में 2521, फिलीपींस में 2123, ग्वाटेमाला में 2072, स्विट्जरलैंड में 1981, यूक्रेन में 1813, आयरलैंड में 1763, पुर्तगाल में 1740, पोलैंड में 1765, पनामा में 1522, किर्गिजस्तान में 1438 और अफगानिस्तान 1294 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghante online.comcoorna virus deathscorona hits worldcorona virus alertCorona Virus Crisiscorona virus hits americacorona virus hits britaincorona virus hits germanycorona virus hits indiacorona virus hits italycorona virus hits Spain
Previous Post

J&K : जीसी मुर्मू का इस्तीफा मंजूर, मनोज सिन्हा होंगे नये उपराज्यपाल

Next Post

ब्राजील में कोरोना से 97 हजार से ज्यादा की मौत, 28 लाख से अधिक लोग संक्रमित

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
Next Post

ब्राजील में कोरोना से 97 हजार से ज्यादा की मौत, 28 लाख से अधिक लोग संक्रमित

यह भी पढ़ें

attacked

छह माह बाद भी नहीं हुआ तिहरा हत्याकांड का खुलासा, गांव में पीएसी कर रही कैम्प

07/05/2021
yogi government

सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

14/04/2021

कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version