• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन: पांचवे दौर की वार्ता आज, किसानों ने दी भारत बंद की चेतावनी

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Farmer protest

Farmer protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच शनिवार को पांचवे दौर की बातचीत होगी जबकि किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान कर दबाव बढ़ा दिया है।

किसान संगठनों ने कहा है कि तीन नए कृषि कानून को रद्द नहीं किया गया तो आठ दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा । कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसान संगठनों को आंदोलन का रास्ता छोड़ कर बातचीत से समस्या का समाधान करना चाहिए । उन्होंने कहा कि भारत बंद भी किया जाता है तो बातचीत से ही रास्ता निकल सकता है।

पिछले दस दिन से राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे इस आंदोलन की सफलता को देखते हुए अन्य राज्यों में भी आन्दोलन शुरू हो गया है या राज्यों की ओर से किसानों का समर्थन किया गया है ।

वाराणसी के शिक्षक निर्वाचन के ऑब्जर्वर IAS  का निधन, मतगणना के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने आज से धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का ऐलान किया है ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन को कल किसानों से मिलने भेजा था और वह करीब चार घंटे तक किसानों के साथ रहे। इस दौरान सुश्री बनर्जी ने टेलीफोन पर कई किसान नेताओं से बातचीत की और उन्हें हर तरह का समर्थन देने का आश्वासन दिया ।

रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने BJP पार्षद को किया गिरफ्तार

दिल्ली की सीमा पर किसानों का जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा है और वे राष्ट्रीय राजधानी के सभी रास्तों को बंद करने की धमकी भी दे रहे हैं ।

इस बीच हरियाणा ,पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा कई अन्य राज्यों से आंदोलनकारी किसानों को खाने पीने की वस्तुओं की भरपूर मदद की जा रही है । इस आंदोलन को ट्रेड यूनियन संगठनों , ट्रांसपोर्ट यूनियनों तथा कुछ अन्य लोगों का भी समर्थन मिल रहा है ।

Tags: bharat bandhBharatiya Kisan Unionfarm lawsfarmers protestFarmers Protest Live Updatesfarmers' agitationhindi newsMSPnews in hindipm modiRakesh Tikaitआठ दिसंबर को भारत बंद का ऐलानएमएसपीकिसान प्रदर्शनकिसान प्रदर्शन लाइव अपडेट्सकृषि कानूनपीएम मोदी किसान आंदोलनभारत बंदभारतीय किसान यूनियनराकेश टिकैत
Previous Post

वाराणसी के शिक्षक निर्वाचन के ऑब्जर्वर IAS  का निधन, मतगणना के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Next Post

सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को किया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को किया निलंबित

यह भी पढ़ें

3 tiffin IEDs recovered during search operation

कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 टिफिन IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

03/06/2026
Big bang for V users, now this plan will get free

वी यूजर्स के लिए बढ़ा धमाका, फ्री मिलेगा अब ये प्लान

18/05/2021

सोनू निगम ने कहा- नहीं चाहता मेरा बेटा सिंगर बने, कम से कम भारत में तो नहीं

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version